spot_img

Darbhanga Rural SP Alok Kumar का कड़ा निर्देश, वैज्ञानिक जांच और फॉरेंसिक सबूत जुटाएं

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार (Strict instructions from Darbhanga Rural SP Alok Kumar, collect scientific investigation and forensic evidence) ने आज घनश्यामपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेखों की गहन जांच की।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

थाने में लंबित मामलों पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:

- Advertisement -
  • फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
  • वाहन चेकिंग अभियान तेज करें और रात्रि गश्ती बढ़ाएं।
  • बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें।
  • थानाध्यक्ष को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया।
  • वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों! अगले 5 रातें अंधेरे में कटेंगी, आधी रात से सुबह तक नहीं रहेगी बिजली | नोट कीजिए 22 से 26 नवंबर और 25 मोहल्ले

वैज्ञानिक और फॉरेंसिक जांच के निर्देश

अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप केस की जांच करने और फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन पर जोर देने को कहा गया। साथ ही, प्रत्येक मामले की गहन समीक्षा करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं से विस्तृत जानकारी ली गई।

- Advertisement -

अपराध और तस्करी पर सख्ती के निर्देश

  • अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त नजर रखने का आदेश दिया।
  • शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया।
  • थाने की सुरक्षा और संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के हैवान दरोगा की तलाश में ताबड़तोड़ RAID! शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो - ब्लैकमेल -मांगे ₹30 लाख, निलंबित!

कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस औचक निरीक्षण से पुलिस प्रशासन की तत्परता और अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीरता स्पष्ट होती है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में खौफनाक वारदात! मुखिया प्रतिनिधि-शांति समिति सदस्य के सामने बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Siraj |सिराज को टीम से बाहर करने पर भड़की आग! कांग्रेस का चौंकाने वाला आरोप, BJP ने भी घेरा

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 'नाम' के कारण भेदभाव का आरोप ल#MohammedSiraj,#CricketControversy,#IndianCricketTeam

BPSC का नया कैलेंडर जारी! 72वीं परीक्षा की तारीख तय, जानिए आपके एग्जाम का क्या हुआ Exam Calendar?

BPSC Exam Calendar: BPSC ने अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 17 जनवरी तय की गई है। जानिए अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का क्या हुआ।#BPSCExamCalendar,#BiharPSC,#ExamDates

Darbhanga Crime|दरभंगा के सिंहवाड़ा में हड़कंप! शादी के 6 महीने बाद अनबन और फिर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार

Darbhanga News: दरभंगा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शादी के 6 महीने बाद उसका शव फंदे से लटका मिला और पति मौके से फरार है। पुलिस जाँच में जुटी है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#NewlywedDeath

Darbhanga News| ‘हरे राम’ की गूंज से भक्तिमय हुआ कुशेश्वरस्थान का भरडीहा! 51 कलशों की भव्य यात्रा ने मोहा मन

Kusheshwarasthan Akhand Ashtyam: कुशेश्वरस्थान पूर्वी के भरडीहा गांव में अखंड अष्टयाम भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. 51 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें 'जय श्रीराम' के जयकारे गूंजे और#KusheshwarasthanNews,#AkhandAshtyam,#BhardihaVillage