Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy का शुक्रवार को Strict Order आया है। अब Vehicle Checking GuideLines,Action और Report रजिस्टर में दर्ज होंगे। यह आदेश उस दौरान SSP Jagunath Reddy ने दिए हैं जहां, लोकसभा चुनाव के साथ नए थाना भवन का औचक निरीक्षण करने वह विशनपुर थाना पहुंचे थे। इस दौरान थाने के औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के कई टिप्स दिए।
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy पहुंचे विशनपुर थाना
जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को SSP Jagunath Reddy विशनपुर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने CCTNS थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कतिपय निर्देश दिए। वहीं, पंजी संधारण के बिंदु पर कई जगहों पर सुधार और संतुष्टि के बीच उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को निर्देश दिया। इस दौरान लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, भयमुक्त कराने के लिए उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान में तेजी लाने को कहा। इस मौके पर SSP Jagunath Reddy ने थाना के नए भवन का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।






Darbhanga News | अंतर जिला चेक पोस्ट और सिमरी थाना क्षेत्र चेक पोस्ट का भी किया निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, SSP Jagunath Reddy ने इसके बाद विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर जिला चेक पोस्ट और सिमरी थाना क्षेत्र चेक पोस्ट का भी निरीक्षण करते हुए कई जरूरी चीजों पर ध्यान देने को कहा। इस दौरान वाहन चेकिंग के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही, एक रजिस्टर संधारण करने का निर्देश भी दिए। इसमें जांच किए वाहनों के संबंध की गई कार्रवाई की प्रविष्ठि करने को कहा।








