spot_img

दरभंगा में बरामद हुआ बेगूसराय से अपह्रत जीएनएम का छात्र विकास, दोस्त ने ही अपहरण कर मांगी थी दस लाख, अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

रभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से जुड़ी हुई आ रही है जहां बेगूसराय के अपहृत जीएनएम के छात्र और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी संजीव कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार को पुलिस ने दरभंगा के हथौरी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। दस जुलाई को उसके किसी दोस्त ने उसे फोन से पहले बुलाया था। फिर उसक अपहरण कर लिया। दस जुलाई की रात ही उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक फोन भी आया जिसमें दस लाख फिरौती की मांग की गई थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंझौल के एक युवक ने विकास को जरूरी काम के बहाने से बुलाक उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के दौरान पिस्टल सटाकर पिटाई की वीडियो भी बनाई जो विकास के पत्नी के मोबाइल पर भेजा गया। इसके साथ ही, दस लाख लेकर कभी पहले पटना, दरभंगा, लहेरियासराय और सिंधिया बुलाया जाता रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 11 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ 6.33 करोड़ का पुल, 10 गांव घुटने भर पानी में!

पारिवारिक लोगों ने बताया कि जीएनएम का छात्र विकास कुमार उर्फ छोटू लाखो सहायक थाना क्षेत्र के श्याम नगर में किराए पर मकान लेकर रहता है। दस जुलाई को उसके किसी दोस्त ने फोन करके बुलाकर अपहरण कर लिया। दस जुलाई की रात उसकी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर दस लाख फिरौती की मांग की गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अल नीनो का डर! दरभंगा में 'जीरो टिलेज' मशीन ने किसानों को किया बर्बाद, जानें क्या है पूरा मामला

विकास के पिता संजीव कुमार सिंह ने इस पूरे अपडेट की जानकारी और अपहरणकर्ताओं से हो रही बातचीत की पूरी डिटेल लगातार पुलिस को दे रहे थे। इसी बीच सोमवार की रात में हथौरी थाना ने उनके पुत्र विकास के बरामद करने की सूचना दी गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार किया गया है। विकास को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का कहर! 4 गांवों का संपर्क टूटा, जिंदगी बचाने नाव का सहारा; बच्चों की पढ़ाई भी चौपट

एसपी योगेन्द्र कुमार की ओर से गठित टीम सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में तकनीकी सर्विलांस करने के साथ-साथ अन्य इनपुट के आधार पर कार्रवाई जैसे ही तेज की, इसी दौरान समस्तीपुर और दरभंगा जिला के सीमा पर हथौरी थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं के रहने का लास्ट इनपुट मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर अपहृत युवक और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ जारी रहने के कारण पुलिस अभी इस संबंध में कुछ नहीं बता रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

Darbhanga News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में हुए बम धमाके से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।#DarbhangaNews,#BiharBombBlast,#PatorPolice

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! NDA का प्रशांत को घेरने का बड़ा चक्रव्यू, CM Samrat के सारथी बनेंगे Nitish| जानिए -हलचल तेज...

Bihar Cabinet: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव से पहले 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, जिससे सियासी ग#BiharNews,#BankipurByElection,#SamratChoudhary

पटना चिड़ियाघर में अब और रोमांच! सफेद बाघ और इगुआना समेत कई नए मेहमान आए

Patna Zoo: पटना चिड़ियाघर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक सफेद बाघ, सांभर हिरण, सफेद ब्लैकबक और हरे इगुआना जैसे कई नए जीव-जंतु लाए गए हैं।#PatnaZoo,#WhiteTiger,#BiharWildlife

Rohtas News: पायलट बाबा धाम के बाहर मिला केरल के पर्यटक का शव, क्या है मौत का रहस्य?

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार के बाहर केरल के एक 30 वर्षीय पर्यटक का शव मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आत्महत#RohtasNews,#BiharPolice,#TouristDeath