back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

ट्रैक्टर हादसा या सुनियोजित हत्या? Darbhanga में Rotavator से कुचलकर छात्र की मौत, बहन का दावा –पहले फोन से बुलाया, दी जातिसूचक गाली, फिर कर दी हत्या, Mystery Death@Investigation

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत! ट्रैक्टर हादसा या सुनियोजित हत्या? बहन बोली- भाई को जानबूझकर कुचला गया रोटावेटर में| बहन का दावा – जातिसूचक गालियों के बाद मारा गया| फोन कर बुलाया और जानबूझकर कुचला गया! बहन की चीख से दहला बहेड़ी का अटही गांव | हत्या का आरोप| परिवार में कोहराम | बहेड़ी में 9वीं के छात्र की मौत से मचा हड़कंप! ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गूंज, पुलिस जांच में जुटी@दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement - Advertisement

एक नजर में :पोस्टमार्टम, ट्रैक्टर जब्त, जांच जारी 

रघुनंदन कुमार चौपाल (16) की रोटावेटर से दबकर मौत। परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुराने जमीन विवाद को बताया कारण। पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम, ट्रैक्टर जब्त, जांच जारी है। गांव में तनावपूर्ण माहौल, बड़ी संख्या में जुटे लोगों की राय अलग-अलग।

- Advertisement - Advertisement

दरभंगा के बहेड़ी में रोटावेटर की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बहेड़ी/दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटही-महुली गांव स्थित चौरी बांध के पास खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र रघुनंदन कुमार चौपाल की दर्दनाक मौत हो गई। रघुनंदन अटही गांव निवासी रामसागर चौपाल का पुत्र था और वह नौवीं कक्षा का छात्र था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मैथिली अकादमी में ताला: MSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने कहा, यह मिथिला की भाषा-संस्कृति पर सीधा हमला

ट्रैक्टर पर बैठने के दौरान हुआ हादसा या रची गई थी साजिश?

घटना शुक्रवार को दोपहर की है। बताया जाता है कि उस दौरान जब रघुनंदन खेत में चल रहे ट्रैक्टर पर बैठा था और अचानक गिरने से वह रोटावेटर में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या बताया है।

परिजनों का गंभीर आरोप, फोन करके खेत पर बुलाया

मृतक की छोटी बहन रूबी देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ट्रैक्टर चालक अवधेश झा ने फोन कर भाई को जबरन खेत में बुलाया, और फिर रोटावेटर से कुचलकर हत्या कर दी। बहन कंचन देवी और चाचा रविंद्र चौपाल ने गांव के फूलबाबू यादव और संजय यादव पर भी आरोप लगाया।

बहन और भाई का दावा, साजिशन बुलाकर मारा

दोनों ने कहा है कि पुराने जमीन विवाद के कारण रघुनंदन को साजिशन बुलाकर मारा गया। फुफेरे भाई देवेंद्र चौपाल का भी दावा है कि संजय यादव ने जातिसूचक गालियां दीं और अपने साथियों के साथ मिलकर यह हत्या करवाई।

बहेड़ी थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता की कार्रवाई तेज

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम और बहेड़ी थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच में जुटी हुई है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Benipur Jail News: बेनीपुर उपकारा का औचक निरीक्षण: बंदियों के हक की बात, पढ़िए कोई बंदी अनसुना न रह जाए

ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर ने क्या कहा?

संजय यादव, जो ट्रैक्टर का मालिक है, ने कहा कि रघुनंदन अक्सर ट्रैक्टर सीखने आता था।उसके अनुसार, खेत की जोताई के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। ड्राइवर अवधेश झा का पक्ष अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

पीड़ित परिवार की स्थिति

मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। पिता रामसागर चौपाल मजदूरी करते हैं, और बड़ा भाई चंदन कुमार बाहर काम करता हैमां मुन्नी देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market: लगातार तीसरे दिन टूटा बाजार, निवेशकों में चिंता

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जिससे...

PM Kisan Yojana लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर: 22वीं किस्त पाने से पहले ज़रूरी है ये काम!

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई...

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) गाजियाबाद में ग्रेजुएट और डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर भर्ती, 174 पदों के लिए करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद यूनिट ने सत्र 2025-26 के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा...

सूर्यकुमार और गिल का बल्ला कब गरजेगा? विश्व कप से पहले भारत के पास बचे हैं सिर्फ 7 टी20

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! भारत और दक्षिण अफ्रीका के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें