spot_img

Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan के छात्रों का संदेश…मेरे प्यारे मम्मी-पापा, 13 मई को वोट डालने जरूर जाना

मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मुझे पता है, आप मुझे बहुत प्यार करते हैं। मेरे भविष्य को अच्छा बनाने के लिए आप दिन-रात मेहनत करते हैं। मेरा भविष्य देश के मज़बूत लोकतंत्र से भी जुड़ा है। ऐसे में, मैं आपसे एक संकल्प करवाना चाहती/ चाहता हूं कि तेरह मई को दरभंगा लोकसभा चुनाव में आप वोट डालने ज़रूर जाएंगे। मुझे यकीन है कि आप यह वायदा निभाएंगे, तभी तो हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान...गौरवान्वित बनेगा... आपकी प्यारी बेटी/ आपका प्यारा बेटा.... यह संकल्प है। Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan के छात्र-छात्राओं का। आज, शुक्रवार को चुनाव आयोग के दरभंगा ऑइकन मणिकांत झा की अगुवाई में Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan के बच्चों ने यह संकल्प लिया। वह अपने माता-पिता को लोकतंत्र की मजबूती की खातिर वोट डालने को जरूर प्रेरित करेंगे।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan के छात्रों का अपने अभिभावकों के नाम संदेश…मेरे प्यारे मम्मी-पापा… 13 मई को दरभंगा लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने जरूर जाना…जहां,दरभंगा की प्रतिष्ठित शिक्षा की अलख जगा रहे महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान (Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan) ने आज शुक्रवार को लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा को जीवंत रखने और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए एक नया अभियान (Students of Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan started voter awareness campaign) चलाया।

- Advertisement -

Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan| छात्रों ने  शपथ और संकल्प दोहराया, हम अपने अभिभावकों को जागरूक बनाएंगें

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान (Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan) की ओर से आयोजित इस अभियान का मुख्य मकसद, छात्रों की सहभागिता से अभिभावकों को जागरूक करना था। साथ ही, भविष्य की लोकतांत्रिक पीढ़ी को अभी से जागरूक और सार्थक दिशा में स्पष्ट तौर पर देशहित में लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाना था। यहां, आज छात्रों ने यह शपथ और संकल्प दोहराया, हम अपने-अपने अभिभावकों को जागरूक बनाएंगें। उन्हें मतदान करने को प्रोत्साहित और प्रेरित करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Drug Bust दरभंगा में मिली नशीले पदार्थ की तेज बदबू | टावर कैंपस में बिक रहा था स्मैक! पुलिस ने मारा छापा, मुजफ्फरपुर का टेक्नीशियन- लहेरियासराय की महिला गार्ड गिरफ्तार

Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan | चुनाव आयोग के दरभंगा ऑइकन मणिकांत झा ने जगाया अलख

जानकारी के अनुसार,महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान (Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan) वाजितपुर, बीएमपी-13 के निकट, बहादुरपुर में आज शुक्रवार को लोक सभा चुनाव-2024 में शत्-प्रतिशत मतदान के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों को अपने-अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग के दरभंगा ऑइकन मणिकांत झा ने प्रारंभिक सभा में उत्प्रेरित किया। साथ ही, सभी छात्रों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार, प्राचार्य अशोक राय, प्रशासक अजय झा समेत उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी निष्ठापूर्वक मतदान करने की शपथ ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा फैसला! एलिवेटेड रोड के लिए कोर्ट परिसर का निरीक्षण, क्या बदलेगी शहर की तस्वीर?
Students of Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan started voter awareness campaign.Message given...My dear mom and dad, please go to vote on 13th May.। DeshajTimes.Com
Students of Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan started voter awareness campaign.Message given…My dear mom and dad, please go to vote on 13th May.। DeshajTimes.Com

Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan | छात्रों ने जाना स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में मतदान का महत्त्व

सभा को संबोधित करते हुए जिला के ऑइकन मणिकांत झा ने स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में मतदान के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सौ फीसद मतदान के लिए जन जागरूकता के उद्देश्य से विद्यालय (Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan) के विद्यार्थियों ने जिला के निर्धारित थीम हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान पर आकर्षक मानव श्रृंखला (Students of Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan started voter awareness campaign) बनाई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जय जय श्री राधे! रतनपुर में 69वें राधाष्टमी महोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबा पूरा इलाका

Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan | अभियान को गति देने में जुटे संस्थान के अगुवा 

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान दरभंगा के निदेशक हीरा कुमार झा ने कहा, बच्चों का जोश लोकतंत्र की वर्तमान और भविष्य की बड़ी नींव है। संस्थान के बच्चे अपने-अपने अभिभावकों को जागरूकता का संदेश जरूर देंगे। दरभंगा जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित थीम हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान पर, हमारा फोकस है। पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प हम सबों ने लिया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय (Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan) के खेल प्रशिक्षक यशपाल कुमार, वरिष्ठ शिक्षक आशुतोष कुमार झा, विनोद कुमार झा, राजीव रंजन कुमार, राम सुरेश मिश्र, मनीष कुमार, कविता पटेल, तलत परवीण, इप्शिता स्नेही, कल्याणी महालय की भूमिका (Students of Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan started voter awareness campaign) सराहनीय रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में रजिस्ट्री कराना हुआ मुश्किल! पेपरलेस सिस्टम ने लोगों की बढ़ाई परेशानी, जानें क्यों

Bihar Paperless Registry: पटना में जमीन-मकान की रजिस्ट्री के लिए लागू नई पेपरलेस व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। एक महीने में निबंधन की संख्या आधी हो गई है, जिससे सरकार को #BiharNews,#PatnaRegistry,#PaperlessSystem

बिहार विधान परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर! जन सुराज ने अचानक उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए कौन-कौन

Bihar Legislative Council: जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें दरभंगा, सारण, पटना और कोसी की सीटें शामिल हैं। चुनावी सरगर्मी तेज। #BiharLegislativeCouncil,#JanSuraaj,#DarbhangaNews

पटना दुर्गा पूजा: आपके पंडाल में क्या सुरक्षित है? कल से फायर मैपिंग, जान लें नए नियम!

Patna Durga Puja: पटना में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग सोमवार से पंडालों की फायर मैपिंग शुरू करेगा। 300 वर्ग मीटर से बड़े पंडालों के लिए फायर सर्टिफिकेट और 5000 वर्गफीट से #PatnaDurgaPuja,#FireSafetyBihar,#DurgaPujaRules

बिहार में मशरूम ने बदली किसानों की किस्मत! 10 साल में 700 गुना बढ़ा उत्पादन, जानें कैसे?

Bihar Mushroom Production: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार देश का नंबर 1 मशरूम उत्पादक राज्य बन गया है। पिछले 10 साल में उत्पादन 700 गुना बढ़ा है, जिससे ल #BiharMushroomProduction,#MushroomFarming,#BiharAgriculture