spot_img

Darbhanga में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Good News, छात्रों को मिलेगा मुफ्त स्टडी किट – जानें कैसे करें Apply

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes से जुड़ें – सरकारी योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाएं!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। योग्य और जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर– सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को अब फ्री स्टडी किट (Free Study Kit for Competitive Exams) मिलेगा। यह सुविधा नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत दी जा रही है। इसकी जानकारी सहायक निदेशक, नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा ने दी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

किन्हें मिलेगा लाभ?

लाभार्थी वर्ग में निम्न समूहों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें, महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), दिव्यांगजन शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान के बिसुनिया में बड़ा सड़क हादसा: बुजुर्ग की वाहन से कुचलकर मौत

स्टडी किट योजना के लिए पात्रता शर्तें

  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम ₹3,00,000 होनी चाहिए। NCS पोर्टल (National Career Service) पर कम-से-कम 6 माह पूर्व का निबंधन अनिवार्य। शैक्षणिक योग्यता और उम्र संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन किया हो और उसका साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

    - Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| दरभंगा में पुलिस का कहर! अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया खूंखार बदमाश, अब खैर नहीं

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य हैं: आवेदन पत्र, NCS रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन का प्रमाण, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र।

आवेदन कैसे और कहां करें?

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी प्रत्येक कार्यदिवस में नियोजनालय कार्यालय, दरभंगा में जाकर आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह योजना सीमित संख्या में है, अतः पात्र अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime नालंदा में कैसी वारदात: ‘कहां जा रहे हो?’ पूछना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने ले ली जान |बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में अंधविश्वास के कारण दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 'कहां जा रहे हो?' पूछने पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.#BiharCrime,#NalandaMurder,#Superstition

‘कपड़ों पर गोली के निशान नहीं, यह फर्जी एनकाउंटर’: पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल | कहा – एक बार में...

Bihar Police Encounter: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को 'फर्जी' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के कपड़ों पर गोली के निशान नहीं थे और#BiharPoliceEncounter,#PappuYadav,#ManerNews

सीतामढ़ी में पुलिस महकमे का बड़ा एक्शन: पुपरी समेत 2 थानों को मिले नए ‘कप्तान’, अब बदलेंगे हालात!

Sitamarhi Police: सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अमित रंजन ने गाढ़ा और पुपरी थाने में नए थानाध्यक्षों की तैनाती#SitamarhiPolice,#BiharPolice,#LawAndOrder

दरभंगा में दिखा अद्भुत नज़ारा, काली पूजा पर निकली भव्य कलश यात्रा ने मोहा सबका मन! |भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा अहियारी...

Kamtaul Kali Puja: कमतौल में काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। अहियारी श्रीराम चौक से निकली कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।#KamtaulKaliPuja,#BiharFestival,#KalashYatra