प्रभाष रंजन | Darbhanga । Darbhanga में ताला ‘ बंद ‘ और सप्लाई चालू? पहुंची Laheriasarai Police, बंद मकान से मिला बड़ा जखीरा | दरभंगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 553 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान:
सोनू कुमार – पिता मनोज ठाकुर, निवासी बाकरगंज
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
सोनिया गांधी से मिले लालू यादव: दिल्ली में हुई खास मुलाकात, मनरेगा और 1.45 लाख करोड़ की चर्चा2
Patna news ट्रेन के शौचालय के पास मिले 36 कछुए! चीन भेजने की थी साजिश, पटना में खुला बड़ा खेल3
Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर गोबरसही में नाला खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, भीषण धमाके और आग से एक की जिंदा मौत, कई घायल4
Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में DM-SSP के आदेश फेल! छाता बाजार में खुलेआम सज गईं अवैध पटाखों की दुकानें5
ड्रोन से निगरानी और सेंसर से सिंचाई! भागलपुर के किसानों के लिए खास ट्रेनिंग6
Bhagalpur Ganga Digital Mapping: अंग्रेजों के जमाने के बांधों पर बड़ा फैसला, ड्रोन से होगी निगरानीसूषम राज – पिता इंद्रकांत झा, निवासी बलभद्रपुर
- Advertisement -
बरामदगी:
चार कार्टन शराब (कुल 36 लीटर)
स्कूटी (संख्या BR 06 2457) जप्त
बंद पड़े मकान से 469 बोतल शराब (कुल 184 लीटर) बरामद
कैसे पकड़े गए तस्कर?
दोनों कारोबारी बेलवागंज अंधेरियाबाग के एक शराब तस्कर को चार कार्टन शराब देने जा रहे थे। पुलिस को देख वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
बंद घर से भारी मात्रा में शराब बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलवागंज इस्माइलगंज स्थित रामनाथ झा के मकान में छापेमारी की। यह मकान विनय लाल कर्ण के पुत्र निकेत कुमार और प्रिंस कुमार ने किराए पर ले रखा था। पुलिस को वहां 469 बोतल विदेशी शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।
आगे की कार्रवाई
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अनिकेत कुमार, प्रिंस कुमार सहित कई लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उनके बयान के आधार पर अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।







