

इसी दौरान नदी के तेज धार में सुमन का पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही सुमन नदी में धाराओं की दिशा में बह गया। उसको नदी में बहते देख सहपाठियो ने काफी शोर मचाया जब तक वहां ग्रामीण आते तब तक सुमन डूब चुका था।
बच्चे की डूबने की खबर मिलते ही उनकी मां पिंकी देवी छाती पीटते हुए नदी किनारे आई और नदी किनारे आकर बेहोश हो गयी। बाद में ग्रामीणों ने पिंकी को घर वापस पहुंचाया।
खबर लिखे जाने तक बच्चे का नदी से बरामदगी नहीं हो पायी है। ग्रामीण मछली मारने वाली जाल तथा नाव के सहारे बच्चे की खोज में सुबह से ही प्रयासरत हैं। इसमें अभी तक कोई सफलता ग्रामीणों को नहीं मिली है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना के सअनि महेन्द्र मंडल मौके पर पहुंचे। इस सबंध में सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन की ओर से जिला को सूचना दिया गया है। साथ ही संबंधित कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।



