back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

आय से अधिक संपत्ति मामले में दरभंगा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार गिरफ्तार, पढ़िए NH-57 का कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement
आय से अधिक संपत्ति मामले में दरभंगा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार गिरफ्तार, पढ़िए NH-57 का कनेक्शन
आय से अधिक संपत्ति मामले में दरभंगा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार गिरफ्तार, पढ़िए NH-57 का कनेक्शन

ड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आयी है। आय से अधिक संपत्ति मामले (Disproportionate Assets Case) में दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अनिल कुमार के शहर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

उन्हें पूछताछ के लिए पहले फकुली ओपी पर बुलाया गया था। बाद में शहर में लाकर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शाम में उन्हें विशेष कोर्ट निगरानी के समक्ष पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जिसे पुलिस हत्या समझकर खोज रही थी, वो बच्चा स्कूल में पढ़ता मिला! जानिए Biraul का पूरा ड्रामा

अभियंता के स्वजनों ने बताया कि दो दिनों से मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से मोबाइल पर काल कर बुलाया जा रहा था। पुलिस अधिकारी पूछताछ के लिए फकुली ओपी पर अभियंता को बुलाए जाने से इन्कार कर रही है। शहर में पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की गई है।

पिछले वर्ष 21 अगस्त को जिले के फकुली ओपी अंतर्गत NH-57 पर पुलिस ने उनकी गाड़ी से 18 लाख रुपए कैश बरामद किए थे। उक्त रुपए उन्होंने सीट के नीचे झोला में रखकर छुपा रखा था।मौके से अधीक्षण अभियंता और चालक सरोज कुमार को हिरासत में लिया गया था।

पूछताछ के बाद दरभंगा स्थित उसके आवास पर छापेमारी की गई। वहां अलमीरा में बने सेफ से 49 लाख रुपए कैश और संपत्ति के कागजात मिले थे। उक्त रुपए के संबंध में पूछने पर अनिल कुमार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया था। फकुली ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह के बयान पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।गाड़ी और आवास से रुपए बरामद होने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया था। फिलहाल वे निलंबन अवधि में चल रहे थे। जिन्हें आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि वह शहर में आया हुआ है। इसी आधार पर रेड कर उसे दबोच लिया गया। पिछले वर्ष 21 अगस्त को जिले के फकुली ओपी अंतर्गत NH-57 पर पुलिस ने उसकी गाड़ी से 18 लाख रुपये कैश बरामद किया था। उक्त रुपये उसने सीट के नीचे झोला में रखकर छुपा रखा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी

मौके से अधीक्षण अभियंता और चालक सरोज कुमार को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद दरभंगा स्थित उसके आवास पर छापेमारी की गई। वहां अलमीरा में बने सेफ से 49 लाख रुपये कैश और संपत्ति के कागजात मिले थे। उक्त रुपये के संबंध में पूछने पर अनिल कुमार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया था। फकुली ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह के बयान पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन

गाड़ी और आवास से रुपये बरामद होने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया था। फिलहाल वह निलंबन अवधि में चल रहा था। रुपये बरामदगी के समय पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद PR बांड पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

अनुसंधान में यह पता लगा कि उक्त रुपये उसने अवैध तरीके से अर्जित किये थे। योजना पास करने और विभागीय काम कराने के लिए अवैध रूप से उगाही का पता लगने पर गिरफ्तारी आदेश जारी किया गया था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Akshara Singh News: तेज प्रताप यादव पर अक्षरा सिंह हुईं फिदा, ज्योति सिंह के समर्थन में भी कही बड़ी बात

Akshara Singh News: फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में अक्सर दिल से निकली बातें सुर्खियां...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें