back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में नल का नहीं टपक रहा घरों में जल, कई जगहों पर सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सरकारी व्यवस्था के तहत प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को प्रखंडों के पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का जांच करने का निर्देश जारी किया गया है। पदाधिकारियों के द्वारा किए जा रहे जांच के बाद जिलाधिकारी स्तर पर उसकी समीक्षा की जाती है।
इसी के तहत एसडीओ संजीव कुमार कापर बिरौल पंंचायत, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र साहो तथा सीओ विमल कुमार कर्ण ने पड़री पंंचायत का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पड़री पंंचायत मे नलजल योजना को छोड़ पीडीएफ, आंगनबाड़ी, मनरेगा सहित अन्य योजना कमोबेश संतोषजनक पाया गया।
बीडीओ ने बताया कि साहो पंंचायत में नलजल योजना में कई जगहों पर सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त पाया गया,जिसे जल्ददरभंगा के बिरौल में नल का नहीं टपक रहा घरों में जल, कई जगहों पर सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त मरम्मत कर लोगों के घरों तक जल्द जल सप्लाई करने का निर्देश वार्ड सदस्य व पंंचायत सचिव को दिया गया। इधर एसडीओ संजीव कुमार कापर योजनाओं का निरीक्षण करने बिरौल पंंचायत पहुंचे। जहां 14 मे से 8 वार्ड को छोड़ कर 6 वार्डों मे जल सप्लाई बंद पाया गया। जिसे जल्द चालू करने का निर्देश पंंचायत सचिव को दिया।
एसडीओ पंंचायत सरकार भवन पहुंच कर सरकार की ओर से आमलोगों के लिए किये गए व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित पंंचायत के ग्रामीणों ने सरकार भवन मे कर्मियों द्वारा नियमित कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की। इतना सुनते हुए उन्होंने सभी सरकारी कर्मियों से कारण पूछते हुए पंंचायत सरकार भवन नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।
मौके पर मुखिया संजय पासवान, पंंचायत सचिव अमरेंद्र मिश्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इस क्रम में एसडीओ ने बिरौल व सुपौल पंंचायत के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद इसके साफ सफाई के लिए मुखिया को निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 19 बोतल कोडीन और 720 नशीली गोलियों के सौदागर को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: पाकिस्तान की हार पर इरफान पठान का फूटा गुस्सा, पाक मीडिया को लताड़ा

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए एक ऐसी खबर के लिए जिसने...

फाल्गुन पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोगों में स्नान-दान और होलिका दहन का महात्म्य

Falgun Purnima 2026: सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पवित्र...

The Kerala Story 2 का टीज़र डिलीट होने की अफवाह पर मेकर्स का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है सच्चाई!

The Kerala Story 2 News: विवादों की आंच में तपकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें