

बिरौल, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने सिनेमा स्टाइल में सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क के वनदेवी नगर स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान में फायरिंग करने के मामले में राहत की सांस ली है।
दोनों अकबरपुर बेंक गांव के मो.दिलदार एवं मो.अदनान ने पूर्व की रंजिश में पिछले ग्यारह सितंबर को वनदेवी नगर स्थित बिरौल इलेक्ट्रिकल दुकान में शाम के साढ़े छह बजे दुकान में घुस कर फायरिंग कर दिया था
फायरिंग करने वाले दोनों अपराधी ने आज आत्मसमर्पण कर पुलिस को बड़ी राहत दी है। दोनों अपराधियों पर दहशत फैलाने के मामले में स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कर
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने दबिश जैसे ही तेज की नामजद दोनों आरोपी ने बुधवार को जिला किशोर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी मो.दिलदार एवं मो.अदनान के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश और लगातार रेड का नतीजा आज दिखा जब दोनों
अपराधियों ने स्थानीय अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बताया कि दोनों के उपर पुलिस के लगातार दबाव से दोनों ने आज जिला किशोर न्यायालय आत्मसमर्पण कर दिया।
इसमें पुलिस ने घटना स्थल से एक खोका एवं मैगजीन बरामद किया था। इस घटना को लेकर दुकानदार मो.फैजल व रोशन कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर के आवेदन पर अकबरपुर
बेंक गांव के मो.दिलदार एवं मो.अदनान के विरुद्ध दुकान मे फायरिंग करने का प्राथमिकी दर्ज कराये था।

