spot_img

Darbhanga News| Madhubani की बेटी, Darbhanga की बहू….अब मैं मर रही हूं मुझे इंसाफ नहीं मिला… महिला की मिली संदिग्ध लाश, सड़क पर कोहराम, बवाल, लाश के साथ सड़क जाम@Video Viral

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Darbhanga News| मधुबनी की बेटू दरभंगा की बहू….अब मैं मर रही हूं मुझे इंसाफ नहीं मिला… महिला की मिली संदिग्ध लाश, सड़क पर कोहराम, बवाल, लाश के साथ सड़क जाम@Video Viral| जहां, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चूना भट्ठी गौशाला के पास एक किराए के मकान में रह रही गर्भवती महिला की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना रविवार की सुबह की बताई जाती है। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (Suspicious dead body of woman found in Darbhanga) ले गई जहां से पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News| खबर लिखे जाने तक सड़क जाम है

परिजन शव लेकर रह रही डेरा के पास पहुंचकर सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस काफी समझा बुझा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक सड़क जाम है। मृतिका इसी मोहल्ले के दुर्गा स्थान रहने वाले निवासी ज्वाला खट्टिक की दूसरी पत्नी 22 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway News दरभंगा से चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति का रूट बदला! 10 अक्टूबर को यात्रा से पहले देख लें नया रास्ता

Darbhanga News| 2 वर्ष पूर्व ज्वाला के साथ शादी रचाई थी

बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व ज्वाला के साथ शादी रचाई थी। पति ज्वाला कटहलबाड़ी पुल के नीचे फल का दुकान करता है। हत्या के बाद से ज्वाला फरार है। मृतिका का मायका मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के तेतरा मोहनपुर गांव में है। इधर हत्या को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो में ममता कह रही है कि अब मैं मर रही हूं मुझे इंसाफ नहीं मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों की बल्ले-बल्ले! गंगवाड़ा सदर अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा, DMCH का बोझ होगा कम

Darbhanga News| 2 वर्ष पूर्व ज्वाला के साथ शादी रचाई थी

वीडियो में वह काफी विचलित नजर आ रही है। पति ने डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी देने के बाद फरार हो गया। मृतका की बड़ी बहन राखी देवी ने बताया कि रविवार की सुबह ममता के पति ज्वाला ने फोन कर बताया कि उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। और वीडियो उन्हें भेजा था। जब पहुंचे तो उनकी बहन ममता का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसे लिपटकर 7 माह का दूध मुंहा बच्चा बिलख बिलख का रो रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्वाला पूर्व से ही शादीशुदा था उन्हें दो बड़े-बड़े पुत्र भी हैं। शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद से पति-पत्नी के बीच कलह हो रहा था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 19 साल की बहू की बरामदे में लाश! मर्डर या सुसाइड? | पढ़िए - क्राइम सीन टेप में ' सुरक्षित'

Darbhanga News| 2 वर्ष पूर्व ज्वाला के साथ शादी रचाई थी

स्थानीय लोगों ने कहा कि ममता से दूसरी शादी करवा दी। लेकिन शादी के बाद से ममता को अपने घर पर नहीं रखकर जगह-जगह डेरा लेकर रख रहा था। ममता घर पर ले चलने को कह रही थी लेकिन बड़े-बड़े बच्चे के कारण ज्वाला दूसरी पत्नी को घर नहीं ले जा रहा था। फिलहाल 10 दिन पूर्व हरिश्चंद्र ठाकुर के मकान में किरायादार के रूप में रह रही थी।

Darbhanga News| मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम पहुंची, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया

वहीं ममता की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। घटना के बाद मुजफ्फरपुर से तीन सदस्यीय एफएसएल की टीम जाकर जांच की है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी पति के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की हत्या है या आत्महत्या।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Transfer बिहार के लाखों शिक्षकों को झटका! तबादला प्रक्रिया पर लगी रोक, जानें क्यों?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में हजारों शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पर रोक लग गई है। विधान परिषद चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने से निर्वाचन विभाग ने यह फैसला लिया। #BiharTeacherTransfer,#BiharElections,#ModelCodeOfConduct

बिहार में अब छूटेगा नहीं किसी का वोट! लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान शुरू |घर-घर सत्यापन, फॉर्म 6 से जुड़ेगा नाम

Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल से नए और युवा मतदाताओं को भी मौका #BiharVoterList,#ElectionCommission,#BiharPolitics

Darbhanga Theft दरभंगा में घर खाली देख चोरों का धावा, लाखों के गहने-नकदी ले उड़े | पढ़िए – चोरी से पहले संदिग्धों की रेकी

Darbhanga Theft: दरभंगा के बहादुरपुर में एक बंद घर से 20 लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार नकदी की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार मां की बीमारी के कारण बाहर था। सीसीटीवी फुटेज में चोर कै #DarbhangaNews,#BiharCrime,#TheftUpdate

Darbhanga School Holiday छात्रों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा के स्कूलों में अक्टूबर-नवंबर में कितने दिन की छुट्टी, कब बंद -कब खुलेंगे विद्यालय? देखें पूरा...

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 2026 के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। अक्टूबर और नवंबर में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा पर कुल 18 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसस #BiharSchoolHoliday,#BiharNews,#ChhathPuja2026