back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में 3 साल के अब्बू बकर की संदेहास्पद मौत, जमीन पर पड़ी मिली लाश… बोली दादी…बाप ने ही मार डाला…तफ्तीश शेष?

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव के शैख टोला  में मंगलवार दोपहर इजाहुल शेख के तीन वर्षीय पुत्र अब्बू बकर की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब बच्चे की गुलेशना खातून की चीख सुनकर आज पड़ोस के लोग उसके घर के तरफ दौड़े।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DM कौशल कुमार का कन्या विद्यालय में औचक निरीक्षण, अतिक्रमण देख चढ़ा पारा, पढ़िए

तो वहां अब्बू बकर की लाश जमीन पर पड़ी देखकर लोग दंग रह गए। जहां दादी कह रही थी कि बाप ने ही बेटे को मारा दिया है। इतना सुनते ही उपस्थित ग्रामीणों ने मृतक के पिता इजहुल शेख को बंधक बनाते हुए इसकी सूचना घनश्यामपुर पुलिस को दे दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में बनेगा भव्य बालिका छात्रावास, DM कौशल कुमार ने खुद संभाला मोर्चा, दिए कड़े निर्देश
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया तथा पूछताछ के लिए पिता को तत्काल अपने हिरासत में ले लिया।
वहीं हत्या की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग एक के बाद एक उनके घर पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते पूरे गांव की भीड़ उनके घर पहुंच गई।
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Horoscope Today: 20 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का प्रभाव: 20 फरवरी 2026 का राशिफल और...

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें