spot_img

Darbhanga में युवती की संदेहास्पद मौत, पिता ने कहा— मार डाला

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के बाघमारा नवटोलिया गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रोशन राय की 26 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

चापाकल से पानी भरते समय हुआ हादसा

मृतका के श्वसुर अर्जुन राय के अनुसार, सविता देवी बिजली संचालित मोटर पंप से चापाकल से पानी लेने गई थी, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ी।

- Advertisement -

परिजनों ने तुरंत एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने बेहतर इलाज के लिए पीएचसी कुशेश्वरस्थान रेफर कर दिया। लेकिन, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ‘ पिता की मजदूरी बनी प्रेरणा ', Darbhanga के बेटे ने रोशन किया बिहार का नाम! 144वीं रैंक पाकर बना राजस्व अधिकारी, जानिए सफ़र

मृतका के पिता ने जताया संदेह

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता रोहित राय, जो जिमराहा गांव के निवासी हैं, पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बिजली के करंट से हुई मौत को संदेहास्पद बताया और मामले की जांच की मांग की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा और शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच दरभंगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जयपुर के लिए नई Amrit Bharat Express, 23 स्टेशनों पर रुकेगी, 3 राज्यों से गुजरेगी, जानिए

थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया –

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

22 जून राशिफल: आज इन 4 राशियों की चांदी, बाजार में यह खरीदने से पहले जान लें ये बात, नहीं तो..

Bihar Rashifal 22 June 2026: 22 जून 2026 को ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव। जानें मेष से मीन तक का आज का राशिफल और कमोडिटी बाजार में सोना, चांदी, गुड़ के भावों में#BiharRashifal,#AajKaRashifal,#MarketPrediction

बिहार में रातों-रात 16 IAS अधिकारियों का तबादला : जानें कौन कहां गया?

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने देर रात 16 IAS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया#BiharIAS,#AdministrativeReshuffle,#BiharNews

खुशखबरी : बिहार के राजस्व कर्मचारी अब सीधे बनेंगे अफसर! मिला प्रमोशन, सैलरी में भी बंपर बढ़ोतरी, देखें लिस्ट

Bihar Revenue Department: बिहार राजस्व विभाग ने छह राजस्व कर्मचारियों को राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। इन्हें लेवल-7 पे-स्केल मिला और विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है।#BiharRevenue,#OfficerPromotion,#BiharNews

बोकारो के ड्राइवर की मिली कार के भीतर लाश : Patna में खाना लेने निकला, शाम को… पढ़िए -चश्मदीद

Patna Crime News: राजधानी पटना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गर्दनीबाग इलाके में रविवार को एक ड्राइवर का शव उसकी कार के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना स#PatnaCrimeNews,#Gardanibagh,#BiharPolice