spot_img

Darbhanga के हायाघाट में दो लोगों की संदिग्ध मौत, तीन की तबीयत बिगड़ी

एसएसपी अवकाश कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी। 

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से बड़ी खबर आ रही है जहां दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से इलाजरत हैं। दो का इलाज समस्तीपुर में चल रहा है। वहीं, डीएमसीएच में इलाजरत लालटून सहनी की बेटी पार्वती देवी की मानें तो ये मौत शराब पीने से हुई है।

- Advertisement -

परिजनों के कहने के बाद भी देशज टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है कि मौत शराब पीने से हुई है, हालांकि इलाजरत लालटून की जांच से इसका खुलासा हो जाएगा। कारण, दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने उनका दाह संस्कार कर दिया है। वहीं, दो अन्य लोगों का इलाज समस्तीपुर में चल रह है। ऐसे में, देशज टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है कि मौत शराब से हुई या कैसे हुई। वहीं एसएसपी अवकाश कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

लेकिन, डीएमसीएच में इलाजरत लालटून सहनी की बेटी पार्वती देवी ने जो बयान ऑन रिकार्ड मीडिया को दिया है। उसमें उसने कहा है कि उसके चाचा, गांव के एक भाई और उनके पिता जी समेत पांच लोगों ने कल शराब पी थी जिसमें कुछ मिला हुआ था। इसमें उसके चाचा और गांव के भाई की मौत हो गई है। वहीं उसके पिता डीएमसीएच में इलाजरत हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर में सभी पांच लोगों ने बैठकी कर शराब पी थी। ऐसा कहना है कि लालटून सहनी की बेटी पार्वती देवी का। पार्वती के मुताबिक, शराब में कुछ मिला था जिससे सभी पांचों व्यक्ति अत्यधिक नशे में पहुंच गए। रात से ही इनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

आज सुबह से ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी तो समस्तीपुर अस्तपाल में भर्ती कराया गया। एक की मौत सुबह में हो गई। वहीं दूसरे की मौत दोपहर में हुई है। आनन फानन में शव का दाह संस्कार परिजनों ने कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

मरने वालों में संतोष दास और भुकला सहनी शामिल हैं। बाकी तीन अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ी तो लालटून सहनी को दरभंगा डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां लालटून सहनी की बेटी ने बताया कि रविवार की दोपहर सारे शराब पीए थे, मरने वालों में एक

उसका चाचा और गांव का भाई शामिल है। आरोप है कि शराब में कुछ मिला दिया गया था। वहीं, दो अन्य का इलाज समस्तीपुर में चल रहा है। इसमें एक अर्जुन दास और दूसरा शामिल है। वहीं एसएसपी अवकाश कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फिर से बता दें कि देशज टाइम्स शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा। 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

मां दुर्गा की डोली यात्रा में घुसा ‘ आतंक ‘ – खौफनाक मंज़र! पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर किया...

Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल #BiharNews,#DogAttack,#Bagaha

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव! अब विमानों से नहीं टकराएंगे पक्षी, जानें कैसे रुकेगी ‘बर्ड हिट’ |’रिफ्लेक्टिव रिबन’

Bihar Airport: पटना एयरपोर्ट पर विमानों से पक्षियों के टकराने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने 'रिफ्लेक्टिव रिबन' लगाने की तैयारी की है। इससे हवाई यात्रा सु #PatnaAirport,#BiharNews,#FlightSafety