back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में महिला की संदेहास्पद मौत, एक दिन पहले ही लौटी थी मायके से, मुंह से खून और झाग…खुदकुशी या हत्या!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। एक दिन पहले मायके से ससुराल आई थी सरिता देवी। मिली मौत। वह भी संदेहास्पद मौत। वारदात थाना क्षेत्र के उछटी गांव का है जहां बुधवार को एक शादीशुदा महिला संतोष साहु की 27 वर्षीय पत्नी सरिता देवी की संदेहास्पद मौत हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरिता देवी की कई दिनों से अपने ससुरालवालों से प्रताड़ित हो रही थी। सरिता की ससुराल उछटी है। यहां वह एक दिन पूर्व मंगलवार को ही अपने मायके डुमरी से लौटी थी। बुधवार की दोपहर वह घर में बेहोश पड़ी मिली। उसके मुंह से खून एवं झांग निकल रहा था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, किसी ने सरिता के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब परिजन वहां पहुंचते तो उसे बेहोशी की हालत में देखा। तत्काल उसे इलाज के लिए दरभंगा ले जा रहे थे कि इसी बीच बेनीपुर के रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आपदा पीड़ितों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, विधायक ने बांटे 12.36 लाख के चेक, जानिए किसे मिली कितनी राशि

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर सरिता की जहर देकर हत्या की बात कही है।

वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वास्तविकता क्या है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा यह खुदकुशी है या हत्या की गई है।

इधर, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। हर एंगिल से तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोने की कीमतों में उछाल: भू-राजनीतिक तनाव और फेड की अनिश्चितता का Gold Price पर असर

Gold Price: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ...

AI Technology: बेंगलुरु के इंजीनियर का कमाल, नींद की पोजिशन के हिसाब से एडजस्ट होती है AI-पावर्ड पंखे की स्पीड

AI Technology: बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने तकनीक की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग...

Hardik Pandya: तलाक के बाद भी हार्दिक पांड्या ने जीता दिल, बेटे और नताशा को दिया 4 करोड़ का आलीशान तोहफा

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हार्दिक पांड्या मैदान पर अपने हरफनमौला खेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें