
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सदर थाना क्षेत्र के भेलूचक में पासवान चौक के निकट रह रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हाउस गार्ड की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।
बताया जाता है कि हाउस गार्ड विकास भारती की पत्नी नेहा कुमारी (26) का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ था। हाउस गार्ड विकास भारती कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव निवासी हैं।
पांच माह पूर्व से पासवान चौक पर किराए के मकान में रह रहा था। जहां, पत्नी और दो बच्चे रह रहे थे। बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि भूमि विवाद में नेहा की हत्या हुई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि नेहा के गले पर फंदे का निशान मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर सूचना पर नेहा के पति विकास पटना से दरभंगा आ गए हैं।






You must be logged in to post a comment.