spot_img

Darbhanga News| जाले बीडीओ पर प्रपत्र क की तलवार, बीपीआरओ से शोकॉज

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| जाले बीडीओ पर प्रपत्र क की तलवार, बीपीआरओ से शोकॉज। जहां, जाले पंचायत समिति की ओर से 15वीं, षष्ठम वित्त आयोग की राशि का हिसाब नहीं देने पर बीडीओ दीनबंधु दिवाकर पर प्रपत्र क की तलवार लटक गई है। वहीं इसी मामले में बीपीआरओ मधुकांत प्रसाद से स्पष्टीकरण पूछे जाने की अनुसंशा पंचायती राज विभाग के मुख्य अपर सचिव मिहिर कुमार सिंह ने डीएम राजीव रौशन को दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| 15 दिनों के अंदर प्रपत्र क गठित करते हुए

उन्होंने बीडीओ दीनबंधु दिवाकर के खिलाफ 15 दिनों के अंदर प्रपत्र क गठित करते हुए उनके पैतृक विभाग ग्रामीण विकास विभाग को अनुशंसा के साथ भेजते हुए उसकी एक प्रति विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि विभागीय स्तर से भी उनके विरुद्ध उनके पैतृक विभाग को प्रतिवेदित करते हुए बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली की अवहेलना के संबंध में प्रतिवेदन किया जा सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में शराब पार्टी 'कांड'! अब पुलिस CCTV फुटेज से खोज रही 'गुनहगार'

Darbhanga News| बीपीआरओ मधुकांत प्रसाद से उनके कृत्यों के लिए

साथ ही बीपीआरओ मधुकांत प्रसाद से उनके कृत्यों के लिए उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए अपनी मंतव्य के साथ 20 दिनों के अंदर विभाग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने ताकि इन पर विभाग के स्तर से नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga DMCH में शराब पार्टी! अस्पताल के अंदर ही मजे से पी रहे थे दारू, अब 4 कर्मियों की नौकरी गई

Darbhanga News| इसमें 67 हजार एक सौ 30 रुपए 53 पैसे का अंतर था।

अपर मुख्य सचिव ने रोकड़ पंजी एवं बैंक स्टेटमेंट के मिलान में 15वीं वित्त आयोग की अवशेष राशि बैंक में एक करोड़ 38 लाख 88 हजार 71 रुपया.58 पैसा के विरुद्ध कैश बुक में एक करोड़ 38लाख 20 हजार नौ सौ 41 रुपया.05 पैसा पाया था। इसमें 67 हजार एक सौ 30 रुपए 53 पैसे का अंतर था।

Darbhanga News| षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अवशेष राशि में

वहीं षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अवशेष राशि में एक करोड़ 87 लाख 92 हजार चार सौ 33 रुपया.40 पैसा में तीन करोड़ दो लाख 26 हजार आठ सौ 61 रुपया 47 पैसा 31 मार्च तक मौजूद था। इसमें एक करोड़ो 14 लाख 34 हजार चार सौ 28 रुपया. सात पैसा का अंतर पाया गया। इसके बारे में बीडीओ और प्रखंड नाजीर कोई जवाब नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder दरभंगा की आंगन में घुसकर की थी हत्या, अब दो दोषियों को मिली उम्रकैद की सज़ा!

Darbhanga News| बीडीओ के पद पर दीनबंधु दिवाकर, बीपीआरओ के पद पर मधुकांत प्रसाद पदस्थापित

बीडीओ को योजनाओं को बाधित करने, विभागीय पत्रों में दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने, विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरुप कार्य नहीं करना एक प्रकार की कर्तव्यहीनता है, जो बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन है। यह प्रपत्र क गठित करने का पर्याप्त आधार है। बीडीओ के पद पर वर्तमान में दीनबंधु दिवाकर एवं बीपीआरओ के पद पर मधुकान्त प्रसाद पदस्थापित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar