back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

बिरौल के श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल चैंपियनशिप में टैगोर और रमन हाउस बना विजेता

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। एस एच 56 स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में टैगोर हाउस तथा बालिका वर्ग में रमन हाउस बनी विजेता।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

श्री कृष्णा आइडियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दिनांक 26 नवंबर से इंटर हाउस बालक और बालिका वर्ग के फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रहा है। जिसमें बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में रमन हाउस ने टैगोर हाउस को तथा दूसरे मुकाबले में अशोका हाउस ने शिवाजी हाउस को हराया।
वहीं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में रमन हाउस की  टीम ने अशोका हाउस की टीम को एक गोल से हराया। दूसरी तरफ बालक वर्ग में पहला मुकाबला रमण हाउस और अशोका हाउस के बीच हुआ जिसमें अशोका हाउस ने रमन हाउस को हराया,वही दूसरा मुकाबला शिवाजी और टैगोर हाउस के बीच हुआ। जिसे टैगोर हाउस ने अपने नाम किया और फाइनल मुकाबले में टैगोर हाउस ने अशोका हाउस को हराया।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मो. इकराम उल हक की देखरेख में हुआ वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशीष नाथ अग्निहोत्री ने सभी विजेता और विजेताओं को मेडल तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया और खेल प्रशिक्षक इकराम उल हक को सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति ने मेडल से सम्मानित किया।
पूरे टूर्नामेंट में आसिफ अनवर और राम रतन झा कॉमेंट्री का जिम्मा संभाले हुए थे। इस सफल आयोजन के लिए प्रबंध समिति व विद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों,छात्र-छात्राओं व प्रतिभागियो को बधाई दी।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 19 बोतल कोडीन और 720 नशीली गोलियों के सौदागर को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें