back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

बिरौल के सुपौल बाजार में वैकल्पिक रूट से निकलेगा ताजिया जुलूस, एसडीएम, थानाध्यक्ष के साथ करेंगे निरीक्षण

यत्र-तत्र सरकारी स्थलों पर झंडा लगाने पर सदस्यों ने जताई नाराजगी, कहा, लगे इस पर प्रशासनिक रोक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मोहर्रम पर्व भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील के साथ थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई।

- Advertisement -

एसडीएम संजीव कुमार कापर ने मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से उनकी समस्या कहने को कहा। नाला निर्माण को लेकर सुपौल बाजार में किये गए खोदाई से ताजिया जुलूस निकालने में हो रही समस्या को कमेटी के सदस्यों ने पदाधिकारी के समक्ष रखा।

- Advertisement -

इसके लिए वैकल्पिक रुट चिन्हित कर ताजिया विसर्जन जुलूस निकालने पर चर्चा की गई। यह तय किया गया कि सदस्यों की ओर से चिन्हित किये गए मार्ग को एसडीएम स्वयं थानाध्यक्ष के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही निर्णय लिया जायेगा कि जुलूस को किस मार्ग से निकाला जाय।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महिला बेच रही थी शराब, 3 शराबी कर रहे थे हंगामा, Benipur Police ने एक साथ सबको दबोचा

एसडीएम ने झंडा लगाने को लेकर सुपौल बाजार में दूसरी बार हुए विवाद पर गहरा चिंता जताते हुए कहा कि लोग प्रशासन को समय रहते इसकी सूचना देने के बजाय सोशल मीडिया मैसेज दे देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्व त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करना प्रशासन की जिम्मेवारी होती है, जो आम लोगों के सहयोग के बगैर संभव नहीं है।

उपस्थित सदस्यों ने सरकारी खम्भों एवं यत्रतत्र सड़क किनारे उत्सवीय झंडा लगाने पर प्रशासनिक स्तर पर रोक लगाने की मांग रखी। एसडीएम ने सभी मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से कहा कि पर्व मनाने की अनिवार्यता वही रखी गई है जो सरकारी गाइड लाइन में शामिल है तथा उक्त गाइड लाइन का अनुपालन करना होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रामनगर में बड़ा Power Cut, सोमवार को 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, निपटा लें जरूरी काम

सुपौल पंचायत में दूसरी बार घटना को लेकर नगर मुख्य पार्षद विनोद सहनी ने सुपौल पंचायत के मुखिया मो.कासीफ को नसीहत देते हुए कहा कि वैसे लड़कों पर विशेष ध्यान रखें जिसके कारण विवाद उत्पन्न हो रहा है। हांलाकि मुखिया ने वैसे उपद्रवियों पर विशेष ध्यान रखने एवं विवाद पर अंकुश लगाने के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।

एसडीपीओ ने कहा कि सुपौल बाजार के सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर किया गया है। उन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या किसी ग्रूप में गलत अफवाह फैलाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती घाट पर 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' की गूंज, संत निरंकारी मिशन के महाअभियान ने बदल दी तस्वीर! पढ़िए...एक जनआंदोलन का स्वरूप

उपस्थित सदस्यों के आग्रह पर दोनों समुदाय से 25-25 एक्टिव लोगों का एक टीम गठित करने का निर्णय किया गया। इसके देख रेख में पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जायेगा। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि प्रशासनिक अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के बाद ही ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति दी जायेगी।

मौके पर मो.अब्दुल हयात, मुखिया मो.कासीब, चौधरी सहनी, मो.नौशाद, विनोद चौधरी, रामबाबू माहथा, सनोज नायक, उप मुख्य पार्षद अख्तर शहनशाह, हरी सहनी, इन्द्र भुषण प्रधान, अच्युतानंद ठाकुर, रामविलास भारती, मो.हीरा सहित दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें