spot_img

दरभंगा में मानव श्रृंखला बनाने निकले केवटी के शिक्षक मो.दाउद की मौत, प्रशासन में खलबली

spot_img
- Advertisement -

Image result for मौतदरभंगा, देशज न्यूूज। मानव श्रृंखला में भाग लेने जा रहे 59 वर्षीय केवटी के शिक्षक मो. दाउद की मौत हो गई। उर्दू मध्य विद्यालय, दिघियार, के शिक्षक मो. दाउद की हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई। मो. दाउद आज मानव श्रृंखला में भाग लेने जा रहे थे। उन्हें रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा। वहाँ उपस्थित पदाधिकारियों की ओर से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने  मो. दाउद के परिवार वालों से बात करके शोक संवेदना व्यक्त किया गया। वहीं,  तत्काल उन्होंने शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को वहां भेजा है। उन्हें नियमानुसार हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, बिहार सेवा संहिता के प्रावधानों के तहत सेवा में रहने के दौरान सरकारी कर्मी की मृत्यु हो जाने पर उनके किसी एक आश्रित को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में शराब जब्ती: खाई में पलटकर फरार हुए तस्कर, अल्टो से मिली विदेशी शराब की बड़ी खेप

जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. महेश प्रसाद सिंह, डी.पी.ओ. समग्र शिक्षा  संजय देव कन्हैया, बीडीओ,सीओ केवटी व अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी मो. दाउद के घर पर जाकर शोक संतप्त परिवार को संवेदना व्यक्त किए। उन्हें सरकारी सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया। डी.पी.ओ.संजय देव ने बताया, मो. दाउद इसी वर्ष जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे।दरभंगा में मानव श्रृंखला बनाने निकले केवटी के शिक्षक मो.दाउद की मौत, प्रशासन में खलबली

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...