spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में शिक्षक निलंबित, BlackBoard पर अशुद्ध लिखने की मिली सजा, मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा में बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। वहीं, शिक्षकों में हड़कंप मचा है। क्योंकि यह कार्रवाई बड़ी है जहां वर्ग कक्ष के ब्लैकबोर्ड पर अशुद्ध शब्द लिखने पर शिक्षक को निलंबित करने का दिया गया है। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा पटना के निदेशक ने पांच स्कूलों के (Teacher susp ended in Singhwara) औचक निरीक्षण के बाद आया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बिहार के निदेशक डाॅ. कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सिंहवाड़ा प्रखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

- Advertisement -

विद्यालय निरीक्षण के दौरान निदेशक ने प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय रामपुरा में वर्ग कक्ष के गेट पर व्यायाम अशुद्ध लिखा देख निदेशक ने कहा शैक्षणिक संस्थान में इस तरह गलत लिखावट क्या दर्शाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कमतौल में जमीन को लेकर खूनी खेल! महिला पर धारदार रॉड से हमला, परिवार के 9 सदस्य आरोपी

प्रधानाध्यापक देवनाथ प्रसाद से अविलंब ठीक करवाने का निर्देश दिया। उसी स्कूल में एक शिक्षक पवन कुमार चौधरी उर्फ श्रीजी द्वारा ब्लैक बोर्ड पर (स्कुल,परिसद और समिती ) शब्द गलत लिखा हुआ देखकर उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल उक्त शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल रेखा कुमारी भारतीं पर भी नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime 1 हफ्ते बाद मिली अपहृत महिला! इस जगह से पुलिस ने किया बरामद, दर्ज होगा बयान | घनश्यामपुर - बिरौल और BMP 13 का पढ़िए - कनेक्शन?

कन्या मध्य विद्यालय रामपुरा में प्रिंसपल से उपस्थित शिक्षको की जानकारी ली।एच एम ने 11 शिक्षक मे चार के उपस्थित रहने की बात बताई जबकि सात शिक्षक अनुपस्थित थे।
इस दौरान लंबे समय से अन्य जगह प्रतिनियोजीत एक शिक्षक पर कारवाई को लेकर एचएम को फटकार लगाते हुए डीईओ समर बहादुर सिंह से कहा कि ऐसी परिस्थिति में सुधार लाएं।

उन्होंने कहा की शैक्षणिक वातावरण में गडबड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निदेशक ने वर्ग छठा में ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पवन कुमार चौधरी उर्फ श्रीजी ब्लैक बोर्ड पर छात्र को पढा रहे थे। जिसमें बोर्ड पर स्कूल व समिति शब्द गलत लिखा देख कर नाराजगी व्यक्त कर डीईओ से तत्काल शिक्षक को निलंबित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा अगर शिक्षक ही अशुद्ध लिखेगा तो छात्र पर इसका क्या प्रभाव पडेगा। अधिकारी की टीम सिमरी उच्च विद्यालय पहुंचकर स्मार्ट क्लास में पढ़ाई नही होता देख कर एचएम तौहीद अहमद से जब पूछा तो कहा की परीक्षा के कारण स्मार्ट क्लास नही चल रहा है। निदेशक ने एचएम को फटकार लगाई। कहा परीक्षा में पठन-पाठन बाधित करना व्यवस्था पर सवालिया निशान है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cyber Fraud इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी के सपने... और इंजीनियर के 1.5 करोड़ उड़ गए! दरभंगा में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड

विद्यालय के प्रांगण मे यत्र-तत्र कचरा फेंके रहने के कारण एचएम पर नाराजगी व्यक्त कर कि साफ सफाई पर ध्यान नही दिया जाना।आपके लापरवाही को दर्शाता है। कार्यालय कक्ष मे लिपिक राम पवित्र सिंह से अभिलेख व संचिका का गहन अवलोकन की मांग पर लिपिक ने कहा सब कुछ एचएम अपने पास रखते हैं।कई प्रकार की विसंगतियां देखकर लिपिक को कडी फटकार लगाकर कहा हम सब समझते हैं।

13 वर्षो से एक ही जगह पर ड्यूटि के बाद अभिलेख व संचिका अपडेट नही रहना विफलता को दर्शाता है। निदेशक ने डीईओ से कहा कि एक ही जगह पर लंबे समय से पदस्थापित रहने वाले शिक्षकों अविलंब दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करें।

कम्प्यूटर क्लास में एचएम से कहा की वर्तमान समय मे आधुनिक व तकनिकी ज्ञान काफी आवश्यक है। कम्प्यूटर शिक्षक अपने दायित्व के छात्रों को दक्ष बनावें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में मिठाई की दुकानों पर चला विभाग का डंडा! ₹23 लाख की मिठाइयां जब्त, कई सील

Bihar Food Safety: बिहार खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस चल रहे पवन मिष्ठान से ₹23 लाख से अधिक की 21 हजार किलो से ज्यादा मिठाइयां जब्त की गईं। कई#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

Nepal Helicopter Crash नेपाल में आसमान से उतरते ही टकराए दो हेलीकॉप्टर, चेन्नई के पर्यटक की दर्दनाक मौत, 3 घायल | 4 तस्वीरों में...

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान टकरा गए। इस भीषण हादसे में चेन्नई के एक पर्यटक वसंत कुमार बालारामुडु की मौत हो गई, जबकि#NepalHelicopterCrash,#Solukhumbu,#IndianTourist

Darbhanga News कमतौल में जमीन को लेकर खूनी खेल! महिला पर धारदार रॉड से हमला, परिवार के 9 सदस्य आरोपी

Kamtoul News: कमतौल के धर्मपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। एक महिला ने अपनी जमीन हड़पने और मारपीट का आरोप लगाते हुए परिवार के पांच नामजद सदस्यों समेत नौ लोगों#KamtoulNews,#BiharCrime,#LandDispute

Darbhanga Cyber Fraud इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी के सपने… और इंजीनियर के 1.5 करोड़ उड़ गए! दरभंगा में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड

Bihar Cyber Fraud: बिहार में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। दरभंगा के एक इंजीनियर को इंस्टाग्राम पर शादी का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए गए।#BiharCyberFraud,#DarbhangaCrime,#OnlineScam