

बिरौल, देशज टाइम्स। शिक्षकों की बल्ले बल्ले है। नवनियुक्त शिक्षकों को जो इसबार चयनित हुए हैं उन्हें अब प्रमाण पत्र सौंपने की तैयारी को आज अंतिम रूप दिया गया।बीआरसी में चयनित शिक्षकों का प्रमाण पत्र जांच करते हुए कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है।
जानकारी के अनुसार, बीपीएससी से चयनित 381 शिक्षकों के बीच तीन बजे नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। प्रखंड शिक्षा विभाग इसकी पूरी तैयारी करते हुए बुधवार को ही बीआरसी में बीइओ की देखरेख में सारे कामों को अंतिम रूप दे दिया था।
जानकारी के अनुसार, प्रतिनियुक्त शिक्षक व एचएम डॉ. कुमार संजय, ललित ठाकुर, शंभु पौद्दार की ओर से सभी चयनित 381 शिक्षकों के लिए प्रमाण पत्र की जांच की गई।
बीइओ कृष्ण कुमार ने बताया कि दो नवंबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में सभी चयनित शिक्षको को नियुक्ति पत्र वितरण की जायेगी।
इसमें प्राथमिक विद्यालय 1 से 5 तक के वर्गों के लिये चयनित 311, माध्यमिक विद्यालय में 9वीं एवं दशमी के 55 एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 15 चयनित शिक्षकों नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी चयनित शिक्षकों को समय से एक घटना पूर्व यानी 2 बजे वितरण स्थल पर पहुंचने को कहा है।

