

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक गोपगुट के प्रखंड ईकाई बिरौल की बैठक खादी भंडार परिसर मे आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पौद्दार कर रहे थे।
सचिव जगन्नाथ झा के संचालन में शिक्षकों पर हो रहे कार्रवाई एवं शांतिपूर्ण तरीके से गर्दनीबाग में धरना दे रहे शिक्षकों के निलंबन को असंवैधानिक बताते हुए उसकी निंदा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जबतक शिक्षकों को उनका हक सरकार दे नहीं देती।
शिक्षक समुदाय चुप बैठने वाला नहीं है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल ने बताया की विभाग पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर शिक्षकों पर करवाई कर रहा है लेकिन शिक्षक डरने वाले नहीं है।
बिहार सरकार शिक्षक प्रतिनिधियों से वार्ता कर शीघ्र बिना शर्त राज्यकर्मी की घोषणा करे अन्यथा आंदोलन और तेज होगा। शिक्षक किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा एवं वरीय जिला उपाध्यक्ष राशिद अनवर ने बताया कि हम सरकार के वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। अगर जल्द ही वार्ता कर समस्या का समाधान नहीं निकाला जाता है तो शिक्षक संघर्ष को बाध्य होंगे।
मौके पर उपाध्यक्ष मोईन अंसारी, शाहनवाज अंसारी, अरविन्द चौधरी, विकास नायक, मिथिलेश चौपाल, विश्वनाथ मंडल, पप्पू साह, शंभू महतो, अजीत कुमार, राजीव कुमार,रंजन मंडल, श्यामानंद झा समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

