spot_img

Darbhanga News: तेजस्वी का एलान, बनीं सरकार तो करेंगे Mithilanchal Development Authority का गठन

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: तेजस्वी का एलान, बनीं सरकार तो करेंगे Mithilanchal Development Authority का गठन। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के क्रम में (Tejashwi’s announcement in Darbhanga, if government is formed then Mithilanchal Development Authority will be formed) चौथे दिन दरभंगा प्रेक्षागृह में पांच विधानसभा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की।

- Advertisement -

बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मिथिलांचल को साधने के लिए बड़ा ऐलान भी किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में जमीन विवाद बना 'खूनी', दलित किशोरी का हंसुआ से सिर फोड़ा, परिवार को पीटा और गहने लूटे!

- Advertisement -

मिथिलांचल के लिए तेजस्वी का बड़ा एलान

वहीं, मिथिलांचल के विकास के सवाल पर तेजस्वी यादव ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि 2025 में अगर हमारी सरकार बनी तो मिथिलांचल के विकास के लिए मिथिलांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MDA) का गठन किया जाएगा, जिससे मिथिलांचल के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगा।

हमलोग जो कहते हैं, वही करते हैं, ताकि मिथिलांचल का जो इलाका है, वह काफी आगे बढ़े। यहां मछली, मखाना और पान है, जिसको लेकर यहां कई प्रकार के फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जा सकता है। जिससे यहां की पलायन, बेरोजगारी के साथ-साथ गरीबी को भी दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फेक न्यूज का दौर, GenZ की नई डिमांड: क्या बदल पाएगी बिहार की पत्रकारिता? | पढ़िए -ख्यातिलब्ध पत्रकार राम गोविंद प्रसाद गुप्ता की 91वीं जयंती पर -शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और पॉडकास्ट के 'फैक्ट-चेकर'

अरविंद केजरीवाल के बेल का किया स्वागत

तेजस्वी यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जो कि भाजपा का तरीका है। विपक्ष के नेताओं को फंसाओ और उनको जेल भेजो। वहीं तेजस्वी ने कहा कि गौर करने वाली बात है कि कोर्ट का जो ऑब्जर्वेशन देखा गया है तो लगातार एजेंसियों को कड़े से कड़े शब्दों में फटकार लगाई जा रही है। एक बार नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कई बार एजेंसियों को फटकार लगाई है, जिससे केंद्र की सरकार की किरकिरी हुई है।

अगर कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को देखा जाय तो साफ पता चलता है

अगर कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को देखा जाय तो साफ पता चलता है कि जितने भी सरकारी एजेंसी ईडी, सीबीआई है, भाजपा जो लिस्ट उन्हें मुहैया कराती है, उसी लिस्ट के आधार पर ये एजेंसियां काम करती हैं। हम तो चाहते है कि जो भी बात है, उसकी साफ सुथरी जांच हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| कश्मीर की मिट्टी में अब उगेगा दरभंगा का मखाना - 'स्वर्ण वैदेही'! बिहार के वैज्ञानिक बदलेंगे मिथिला और कश्मीर के किसानों की किस्मत | पढ़िए -महत्वपूर्ण समझौता

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने यह भी देखा है कि दूसरी पार्टी में रहते हैं तो उन्हें एजेंसियां समन कर चार्जशीट करती है और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। अगले ही दिन वह व्यक्ति अगर भाजपा में शामिल हो जाते है तो चार्जशीट से उनका नाम ही गायब हो जाता है। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के जमानत के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फैसला सुनाया है, जिसका हम स्वागत करते हैं।

200 यूनिट बिजली देने का कर चुके हैं ऐलान

इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर दौरे के क्रम में बिहारवासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि अगर आरजेडी की सरकार आएगी तो 200 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे। तेजस्वी यादव आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हर तबके को साधने में जुटे हैं। इसी क्रम में अब उनका फोकस मिथिलांचल को साधने का है|

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime भागलपुर में रेलवे यात्रियों की बल्ले-बल्ले! चेन स्नैचिंग करने वाला खगड़िया गैंग धराया, 6 बदमाश अरेस्ट

Bhagalpur Crime News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन काटने वाले कुख्यात खगड़िया गिरोह का पर्दाफाश। जीआरपी और आरपीएफ ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिससे यात्रिय #BhagalpurCrime,#RailwaySafety,#KhagariaGang

भागलपुर में नशे के सौदागरों की खैर नहीं! दबोचा 10.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर, युवाओं को बचाने की ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ मुहिम...

Bhagalpur Drug Trafficking: भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस ने एक युवक को 10.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 'स्वस्थ #BhagalpurDrug,#BiharPoliceAction,#SwasthYuvaBhagalpur

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

Darbhanga Bail Rejection: दरभंगा की अदालतों ने प्राणलेवा हमला, महिला से दुर्व्यवहार और ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट के कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब उन्हें पटना हाईको #DarbhangaNews,#BiharCourt,#BailRejected

Darbhanga News फेक न्यूज का दौर, GenZ की नई डिमांड: क्या बदल पाएगी बिहार की पत्रकारिता? | पढ़िए -ख्यातिलब्ध पत्रकार राम गोविंद प्रसाद गुप्ता...

Bihar Media GenZ: दरभंगा में आयोजित एक संगोष्ठी में मीडिया की बदलती भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि 'फेक न्यूज' के दौर में जेन-जी को आकर्षित करने के लिए पत्रकारो #BiharMedia,#GenZJournalism,#FakeNewsChallenge