दरभंगा में फिर नाकाम रही सौहार्द बिगाडने की कोशिश, प्रशासन की तत्परता से टली माहौल बिगाड़ने की साजिश
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले में उपद्रवियों की सौहार्द बिगाड़ने की साजिश पर लगातार प्रशासन की सख्ती जारी है। यही वजह है, सोमवार की देर रात कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल गांव में फिर उपद्रवियों की साजिश को प्रशासन ने समझदारी से नाकाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बरिऔल में देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। तत्काल वहां मौजूद पुलिस ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। डीएम राजीव रौशन एक्शन में आए। नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार मौके पर पहुंचकर मामलें को शांत किया।
वहीं सुबह दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत किया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक के निकट एक पक्ष के लोग मोहर्रम में जुलूस के साथ मिट्टी लाने जा जा रहे थे। इसी दौरान वहां सड़क किनारे दूसरे पक्ष की ओर से कुछ कार्यक्रम चल रहा था।
इसी क्रम में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष ने रोककर सामने से डीजे बजाकर नहीं जाने को कहा। इसको लेकर दूसरे पक्ष को आपत्ति हुई। मामूली कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कर मोहर्रम के मिट्टी के रस्म को पूरा करवाया।
वहीं, जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल में मिट्टी लाने के क्रम में रात्रि में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ। प्रशासनिक तत्परता के कारण उसको तत्काल नियंत्रण किया गया है।
वहीं, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों के साथ कमतौल थाना पर जिला के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ दोनों पक्षों के लोग एवं शांति समिति के सदस्य बैठक संपन्न हुई है।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय किया गया है कि शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व को मनाएंगे। जो भी बिंदु तनाव के होंगे, उसे तुरंत सूचित करेंगे। और, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाएंगें। इस बात पर दोनों पक्ष राजी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन इन दिनों लगातार जिले में दो पक्षों के बीच तनाव को दूर कर रहा है। हालांकि, घटनाएं लगातार हो रही हैं।
पहला तनाव 21 जुलाई दिन शुक्रवार की रात में मोहर्रम का झंडा को लगाने का विवाद हुआ। जिसके बाद 23 जुलाई रविवार को दिन के 12 बजे मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा चौक पर मोहर्रम के झंडा लगाने को हुआ।
रविवार को ही कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव में शव को जलाने को लेकर दो पक्ष के बीच भिड़ंत हुआ। वहीं, 24 जुलाई की रात में मोहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।