back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

Darbhanga के Singhwara-अरई में भयंकर बवाल, वैवाहिक उत्सव में उपद्रव, DJ बजाने पर दो पक्षों में बड़ी झड़प, लाठी-डंडे, पथराव, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

आंचल कुमारी, दरभंगा, देशज टाइम्स। Darbhanga के सिंहवाड़ा-अरई में भयंकर बवाल, वैवाहिक उत्सव में उपद्रव, डीजे बजाने पर दो पक्षों में बड़ी झड़प, लाठी-डंडे, पथराव, कई जख्मी।

- Advertisement -

सिंहवाड़ा में डीजे विवाद: अरई गांव में डीजे विवाद पर लाठी-डंडे और पथराव। 13 नामजद, 30-35 अज्ञात पर केस। जख्मी लोग अस्पताल में भर्ती। पुलिस कर रही छापेमारी। दरअसल, बरात के दौरान वैवाहिक उत्सव के बीच डीजे बजाने पर दो पक्षों में झड़प। डीजे पर विवाद हो गया। 40-50 लोगों के बीच हिंसक झड़प ने पूरे मामले को लपेट लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में बुधवार रात वैवाहिक उत्सव के दौरान डीजे साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गया। इस घटना में अली मोहम्मद, बिमल सहनी, सादाब सहित कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया।

- Advertisement -

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार,रात डीजे साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला पथराव तक पहुंच गया, जिसमें अली मोहम्मद, बिमल सहनी, सादाब सहित कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है।

सीओ के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

  • घटना के बाद सीओ नेहा कुमारी के आवेदन पर दोनों पक्षों के खिलाफ 13 नामजद30-35 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन लोगोंबिमल सहनी, अली मोहम्मद और मो. सादाब — को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मातम में बदली शादी की खुशियां, चचेरे भाई की बारात जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

  • थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन लोगों को भेजा न्यायिक हिरासत में

  • देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीओ नेहा कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 नामजद और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

  • अब तक दोनों पक्षों से तीन आरोपियोंबिमल सहनी, अली मोहम्मद और मो. सादाब — को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Amit Shah Seemanchal Visit में हलचल... अमित शाह के सीमांचल दौरे के बीच दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने की गृह मंत्री से विशेष मुलाकात... पढ़िए पप्पू सिंह ने क्या कहा!

विवाद की पृष्ठभूमि

  • बुधवार रात करीब 8:35 बजे सीओ नेहा कुमारी ने विवाद की सूचना मिलने पर अरई गांव पहुंचकर पाया कि 40-50 उपद्रवी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे।

  • पुलिस बल के सहयोग से स्थिति को शांत कराया गया।

  • देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, जांच में पता चला कि सहनी समाज की एक बरात डीजे साउंड के साथ छोटी मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी एक समुदाय के लोगों ने बरात को रोक दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया।

  • दोनों पक्षों के जख्मी लोगों का इलाज सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।

    40-50 की संख्या में उपद्रवी हाथ में

  • देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में सीओ ने बताया है कि 16 अप्रैल की रात आठ बजकर 35 मिनट पर विवाद के सत्यापन को लेकर अरई गांव के छोटी मस्जिद के समीप पहुंचा। देखा कि 40-50 की संख्या में उपद्रवी हाथ में लाठी डंडा लेकर जमकर मारपीट कर रहे हैं। एक दूसरे पर ईंट पत्थर से हमला कर रहे हैं।

    लाठी, डंडा व ईंट पत्थर बरसाने से कुछ लोग जख्मी

    देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस बल के सहयोग से तत्काल मामले को शांत कराया गया। घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि सहनी समाज की शादी को लेकर डीजे बजाते हुए बरात यात्रा निकाली गई थी। डीजे साउंड सिस्टम के साथ बरात मस्जिद के पास पहुंचते ही एक पक्ष के लोगों ने बरात को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया। दोनो पक्ष के लोगों की ओर से लाठी, डंडा व ईंट पत्थर बरसाने से कुछ लोग जख्मी हो गए. जिसका इलाज स्वास्थ्य केन्द्र सिंहवाड़ा में करवाया गया।

वरीय अधिकारियों ने किया मौके पर निरीक्षण

  • देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार, ज्योति कुमारी, सीओ नेहा कुमारी, पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी वज्रवाहन और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

स्थिति सामान्य, पर निगरानी जारी

  • फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

  • पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों की पहचान कर मो. फैसल, गणेश सहनी सहित कुल 13 नामजद एवं 30-35 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई तेज कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 28 फरवरी 2026, शुक्रवार का संपूर्ण ज्योतिषीय लेखा-जोखा

Aaj Ka Panchang: आज के पावन पंचांग के साथ अपने दिन का आरंभ करें।...

Airtel का नया धमाकेदार प्रीपेड पैक: अब मिलेगा डेटा और एंटरटेनमेंट का डबल डोज

Prepaid Pack: एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और शानदार प्रीपेड पैक...

Free Fire MAX Redeem Codes: 28 फरवरी 2026 के ताजा कोड्स से पाएं शानदार रिवार्ड्स और अनमोल स्किन्स

Free Fire MAX Redeem CodesFree Fire MAX Redeem Codes: गेमर्स अपनी गेमिंग यात्रा को...

Madhubani News: बेखौफ हुए अपराधी! बैंक कैशियर से सरेआम 30 हजार और बाइक लूटे, Madhubani और Darbhanga सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Madhubani News: बिहार में सुशासन का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है, जहां अपराधी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें