spot_img

Darbhanga समेत Mithila में Terrorist Network Active…षड्यंत्र@DORMANT

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes पर – दरभंगा से जुड़ी हर जरूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में आतंकी गतिविधियों की खुसुरफुसुर हो रही है। दरभंगा समेत पूरे मिथिलांचल में आतंकी एक्टिव हो रहे हैं। तत्काल, प्रशासन को आतंकी नेटवर्क की जांच करनी चाहिए।मिथिला की शांति से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाए। देश की संप्रभुता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह बात जाले कांड पर दो टूक सांसद डॉ. गोपाल ठाकुर ने कही। कहा – धर्म के नाम पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे।

- Advertisement -

दरभंगा में आतंकी नेटवर्क की आशंका पर सांसद गोपाल ठाकुर गंभीर, कहा- “धर्म के नाम पर हमला बर्दाश्त नहीं”

दरभंगा, देशज टाइम्स। हाल ही में जाले प्रखंड में घटित धर्म आधारित हमले की घटना को लेकर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।

- Advertisement -

शांति प्रिय मिथिला को अस्थिर करने की साजिश पर जताई चिंता, जाले की घटना को बताया गंभीर संकेत

उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र सदैव शांति और सद्भाव का प्रतीक रहा है लेकिन हालिया घटनाएं क्षेत्र को अस्थिर करने की सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करती हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

मिथिला क्षेत्र में आतंकी नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका

मिथिला क्षेत्र सदैव शांति और सद्भाव का केंद्र बिंदु रहा है। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से दरभंगा और अगल बगल के क्षेत्र में आतंकी संगठनों की गतिविधि बढ़ी है तथा धर्म आधारित घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वह चिंतनीय है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए - 15 दिनों का रोडमैप

जाले में जो हो हुआ, असहनीय, आशंका से भरपूर

जाले प्रखंड में धर्म आधारित किए गए हमले इसका ज्वलंत उदाहरण है। जाले में धर्म के नाम पर हमला हमें कतई सहन नहीं हम कड़ी आपत्ति दर्ज करते हैं। मिथिला क्षेत्र में आतंकी नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिशों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

धर्म पूछकर जाले में निर्दोषों पर हमला बर्दाश्त के बाहर

कहा, जाले की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि हाल के दिनों में दरभंगा जिला में इस तरह की घटनाओं में हो रही घटनाओं पर नजर रखने की जरूरत है क्योंकि कभी रामनवमी जुलूस, कभी विजयादशमी विसर्जन जुलूस तो कभी अन्य धार्मिक गतिविधियों में कुछ न कुछ अनावश्यक विवाद खड़ा करने का षडयंत्र रचा गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

धर्म पूछकर निर्दोषों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण – सांसद ठाकुर

बलभद्रपुर लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में डॉ. ठाकुर ने कहा कि,

“धर्म पूछकर निर्दोषों पर हमला करना न केवल असंवैधानिक है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। जाले में हुआ हमला चेतावनी है कि दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में आतंकी नेटवर्क को खंगालने की तत्काल आवश्यकता है।”

पाक परस्त संगठनों को बताया जिम्मेदार

उन्होंने भारत विरोधी ताकतों, खासकर पाक परस्त आतंकी संगठनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि,

“देश में रहने वाले सभी धर्मों और जातियों के लोगों के लिए भारत की संप्रभुता सर्वोच्च होनी चाहिए। दुर्भाग्य है कि रामनवमी, विजयादशमी जैसे पर्वों के दौरान बार-बार विवाद उत्पन्न कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का षड्यंत्र रचा जाता है।”

सुरक्षा बलों और जवानों के लिए भावनात्मक अपील

डॉ. ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से सुरक्षा बलों और सेना के परिवारों को हरसंभव सहयोग देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का 'महाप्लान': 426 जगहों पर पुलिस, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं!

बैठक में मौजूद रहे ये प्रमुख नेता

इस दौरान भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे जिनमें संजीव साह, उदयशंकर चौधरी, संतोष सिंह, विकास रजक, निर्मला राय, सुबोध चौधरी, आशुतोष झा जैसे नाम शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया की किस्मत चमकेगी! 12 घंटे का सफर होगा आधा, जानिए कब तक होगा तैयार | कैसे –...

Bihar Expressway: बिहार के 4 जिलों से गुजरने वाला वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 1248 करोड़ की लागत से बनेगा। यह 162 किमी लंबा हिस्सा यात्रा का समय आधा करेगा, रोजगार और प #BiharNews,#VaranasiKolkataExpressway,#BiharDevelopment

भोजपुर में चीख-पुकार! सोन नदी में डूबने से 4 की मौत

Bhojpur Drowning: भोजपुर जिले में सोन नदी ने ली चार जिंदगियां। नहाने गए तीन बच्चों के साथ उन्हें बचाने उतरे युवक की भी मौत। इलाके में पसरा मातम। #BhojpurNews,#SonRiverTragedy,#BiharAccident

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत!

Lal Krishna Advani Health: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर #LalKrishnaAdvani,#LKAdvaniHealth,#DelhiNews

बिहार की सड़कों पर खर्च होंगे 1.64 लाख करोड़! 2424 KM का होगा कायाकल्प, जानें कौन से प्रोजेक्ट शामिल

Bihar Road Projects: बिहार में सड़क अवसंरचना के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये की 2,424 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों, बाईपास और ROB का व #BiharRoads,#NHAIProjects,#BiharInfrastructure