back to top
28 अगस्त, 2024
spot_img

दुकान से लौटे ही नहीं पिता ठक्कन शर्मा, सुबह मिला तालाब में तैरता शव, Biraul के Supaul Sheikhpura में बड़ा हादसा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिरौल हादसा: देर रात गायब पिता, सुबह मिला शव –दरभंगा में दर्दनाक हादसा! ईदगाह तालाब में डूबे 50 वर्षीय ठक्कन शर्मा – परिवार पर टूटा कहर। बिरौल में मौत का मातम! दुकान से लौटे ही नहीं पिता, सुबह मिला तालाब में तैरता शव। रातभर खोजते रहे बच्चे चार बेटे और दो बेटियां… सुबह तालाब में मिला पिता का शव – परिवार में चीख पुकार।@आरती शंकर, बिरौल-दरभंगा देशज टाइम्स।

सुपौल शेखपुरा में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

बिरौल, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के सुपौल शेखपुरा ईदगाह तालाब में डूबने से 50 वर्षीय अधेड़ ठककन शर्मा की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा इलाका सन्न रह गया। वह बीते बुधवार को लगभग 8 बजे अपने घर सुपौल शर्मा टोली से सुपौल हाट गाछी स्थित अपने लोहा की दुकान गए थे। दुकान बंद कर देर शाम घर नहीं लौटे तो आशंका बलबती हुई। पढ़िए कैसे हुआ हादसा

ऐसे हुई दर्दनाक घटना

जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने घर सुपौल शर्मा टोली से सुपौल हाट गाछी स्थित लोहा की दुकान गए थे। दुकान बंद करने के बाद देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:  2 बजे स्कूल पहुंचे BDO साहेब...जो देखा रह गए हैरान...गंदगी, बंद ताले और नदारद छात्र

गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे मृतक की पुत्री रूबी कुमारी एवं पुत्र रंजीत शर्मा खोजते-खोजते तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता का शव तालाब में तैरता देखा।

पुलिस जांच और अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवार में मातम

मृतक अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में बड़ी वारदात, स्कूल शिक्षक Madhubani के राजेश ठाकुर की गोली मारकर हत्या, चुनावी कार्य में थे तैनात

प्रभास रंजन, दरभंगा। सकतपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में गुरुवार शाम एक स्कूल...

केवटी में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट! 1 सितंबर तक जोड़ें नाम – वरना छूट जाएगा आपका वोट

केवटी, दरभंगा, देशज टाइम्स। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 86-केवटी विधानसभा क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सदर दरभंगा...

दरवाजे पर सोया रह गया परिवार-5 लाख के गहने, कीमती कपड़े, ट्रंक ले उड़े चोर –

कमतौल में चोरों का तांडव! बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाए 5 लाख के...

Darbhanga की सड़कों पर अब नहीं होगा जलजमाव? – अतिक्रमण हटेगा, बिजली पोल होंगे शिफ्ट, नाला निर्माण पर अफसरों को अल्टीमेटम

जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को DM कौशल कुमार सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें