back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

आती हूं मैं…मगर आईं नहीं…Darbhanga की रहस्यमयी दुल्हन! 40 दिन पहले शादी, 5 मिनट में ‘जुदाई’…पति की एक झपकी और आंचल लापता!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ट्रेन में बाथरूम गई और फिर कभी नहीं लौटी! नई-नई दुल्हन रहस्यमय ढंग से लापता| 40 दिन की शादी, 5 मिनट की जुदाई… और हमेशा के लिए गायब हो गई दुल्हन! बाथरूम जाने को कहा… और गायब हो गई! समस्तीपुर के पास ट्रेन से लापता हुई दुल्हन|

- Advertisement -

बेगूसराय से निकली दुल्हन लहेरियासराय नहीं पहुंची, फिर कहां गईं आंचल! मोबाइल स्विच ऑफ!

बेगूसराय से निकली दुल्हन लहेरियासराय नहीं पहुंची! ट्रेन से अचानक गायब, जांच में जुटी पुलिस| पति की एक झपकी और दुल्हन लापता! समस्तीपुर के पास ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा…नवविवाहिता ट्रेन से गायब! बाथरूम गई और फिर नहीं लौटी, पुलिस भी हैरान| समस्तीपुर के पास ट्रेन से गायब हुई दुल्हन! क्या ये अपहरण है या कुछ और?

- Advertisement -

मुख्य तथ्य: क्या महिला खुद चली गई या कोई अपहरण/षड्यंत्र है?

18 मई 2025 को हुई थी शादी| 28 जून को ट्रेन में सफर के दौरान समस्तीपुर के पास गायब | मोबाइल स्विच ऑफ, कोई लोकेशन नहीं| रेल थाना में शिकायत दर्ज, अब तक सुराग नहीं| परिजन मानसिक तनाव में, पुलिस से गुहार| क्या महिला खुद चली गई या कोई अपहरण/षड्यंत्र है? वॉशरूम में जाने के बाद अचानक गायब हो जाना, सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं? ट्रेन के यात्रियों से पूछताछ अब तक हुई या नहीं? महिला का फोन अंतिम बार किस टावर पर एक्टिव था?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: विधानसभा में गूंजी Benipur की आवाज, MLA विनय चौधरी ने उठाई ये प्रमुख मांगें, सरकार से की समाधान की अपील

ट्रेन से रहस्यमय तरीके से लापता हुई नवविवाहिता, 40 दिन पहले हुई थी शादी, पति ने लगाई गुहार

दरभंगा/बेगूसराय, देशज टाइम्स। दरभंगा के लिए  एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तेघड़ा से दरभंगा आ रही एक नवविवाहिता महिला ट्रेन से लापता हो गई। महिला के पति ने बताया कि समस्तीपुर स्टेशन के पास उसकी पत्नी वॉशरूम जाने की बात कहकर गई और फिर लौटकर नहीं आई

इस घटना ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मात्र 40 दिन पहले शादी हुई थी, और अब पति दर-दर भटककर पत्नी की तलाश में न्याय की गुहार लगा रहा है

ट्रेन से गायब हुई आंचल, वॉशरूम गई और फिर नहीं लौटी

28 जून 2025 को सुबह 5 बजे, सुमित कुमार और उनकी पत्नी आंचल कुमारी तेघड़ा स्टेशन से हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस में सवार हुए थे। समस्तीपुर स्टेशन के करीब पत्नी ने वॉशरूम जाने की बात कही। इसी बीच पति की आंख लग गई और जब नींद खुली तो पत्नी गायब थी। उन्होंने पूरी बोगी में खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

मोबाइल भी बंद, कोई संपर्क नहीं

सुमित ने बताया कि पत्नी के मोबाइल पर कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। महिला के व्हाट्सएप पर भी कोई संपर्क नहीं हो सका। मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हुई

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DM कौशल कुमार ने संभाला मोर्चा, 30 शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान, जनता बोली - 'अब मिली राहत'

परिजनों का बयान – बेटी मिलने आई थी, अब लापता

लापता महिला की मां प्रभा देवी ने बताया कि बेटी अपने बीमार पिता से मिलने दरभंगा आ रही थी। उन्होंने बताया कि जब ट्रेन लहेरियासराय पहुंची तब भी आंचल अपनी सीट तक नहीं आईघर-परिवार और जान-पहचान वाले सभी जगह संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब बदलेगी गांवों में खेल की तस्वीर! शिक्षक केशव चौधरी को मिली मैदानों के निरीक्षण की बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

रेल पुलिस में आवेदन, अब भी इंतजार में परिजन

पति सुमित कुमार ने लहेरियासराय रेल थाना और समस्तीपुर जीआरपी में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस को मोबाइल नंबर, घटना की पूरी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय Textile Stocks पर संकट?

Textile Stocks: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए एक नए व्यापार समझौते ने भारतीय...

सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘वध 2’ गिरी, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का दबदबा बरकरार!

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की जंग जारी है,...

Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में ‘राजतिलक’, जब संजय सरावगी के साथ…सियासी मायने क्या है!

Bihar BJP President: सियासत की बिसात पर मोहरे बदलना आम बात है, लेकिन जब...

Pappu Yadav Bail: बेऊर जेल से बाहर आएंगे पप्पू यादव? आज विशेष MP/MLA कोर्ट में सुनवाई

Pappu Yadav Bail: बिहार की सियासी बिसात पर एक बार फिर कानूनी दांव-पेंच और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें