back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga के बहादुरपुर में पेड़ काट रहे दबंग ने पूरे परिवार पर किया हंसुआ से प्रहार, जानलेवा हमले में 4 लोग जख्मी,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पेड़ काटने के विवाद में खूनी खेल खेला गया है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर महिला के सिर पर धारदार हंसुआ से वार करते हुए सभी को जख्मी कर दिया। सभी जख्मियों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। वारदात, जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के (The bully who was cutting trees in Bahadurpur attacked the entire family with a sickle.) गोरहटा गांव का है।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची बहादुरपुर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि सूचना मिली थी।पूरे घटना की जानकारी घायलो से ली जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

गांव के ही दबंग व्यक्ति की ओर से पेड़ काटने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दंबगो ने मिलकर एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को जख्मी कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mithila Lok Utsav : दरभंगा में सजेगा संस्कृति का महाकुंभ, तारीखों का हुआ ऐलान, जानें क्या होगा खास

घायल चारों व्यक्ति का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्थानीय लोगो से घटना की सूचना मिलते ही बहादरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

घायल राम इकबाल यादव बताया कि हमारे पेड़ को हमारे पड़ोसी काट रहे थे जब हमलोगों ने पेड़ काटने का विरोध किया तो हमारे पड़ोसी विजय यादव धर्मेंद्र यादव ने हमारे परिवार पर लाठी डंडे और हसुआ से प्रहार कर दिया।

इसमें हमारी पत्नी सहित पुत्र जख्मी हो गए है। उन्होंने बताया कि परिवार के चार व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला उनकी पत्नी बुच्ची देवी 56 वर्ष के सर पर तेज धारदार हंसुआ से वार किया गया।

इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं बीच बचाव में पहुंचे उनके पति राम इकबाल यादव पुत्र राजेश कुमार यादव एवं सौरभ कुमार को भी मारपीट कर बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलो को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BJP Training: बेनीपुर में भाजपा का 'संगठन पर्व', कार्यकर्ताओं को मिला महामंत्र, पढ़िए चुनौतियों के लिए हर सिपाही...

मारपीट में घायल राजेश कुमार यादव ने बताया कि हमारे पेड़ को गांव के ही कुछ दबंग व्यक्ति की ओर से काटा जा रहा था जिसको रोकने के लिए मेरी मां बुच्ची देवी पहुंची तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

वहीं बीच बचाव में पहुंचे मेरे पिताजी एवं हम दोनों भाइयों के ऊपर भी दबंग लोगों ने जानलेवा हमला कर हम लोगों को भी बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा उठा कर हमें डीएमसीएच में एडमिट करवाया गया है जहां हमलोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bus Stand: निर्माण कार्य की सुस्त चाल देख भड़के DM, अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए ये 5 सख्त निर्देश

मौके पर पहुंची बहादुरपुर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि सूचना मिली थी।पूरे घटना की जानकारी घायलो से ली जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा को अपनी बेटी मुक्ति से मिला अरमान का दूसरा राज़!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता...

Hyundai Exter Facelift: हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट जल्द मचाएगी धमाल, मिलेंगे दमदार फीचर्स और नया लुक!

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हुंडई अपनी पकड़ और मजबूत करने...

क्या ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही पाकिस्तान बन जाता है चैंपियन? वायरल दावे का सच जानें

Pakistan Cricket Team: अरे भाईसाहब, सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ऐसा...

Patna DPO Arrest: पटना में ₹50 हजार घूस लेते पकड़ी गईं DPO अनीता, घर से लाखों बरामद, हड़कंप

Patna DPO Arrest: रिश्वतखोरी का दानव जब सरकारी महकमे में अपनी पैठ बना लेता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें