back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Darbhanga-Samastipur Accident News | समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही यात्रियों से भरी बस स्कूली छात्रा पर पलटी, दरभंगा के यात्री और स्कूली छात्रा समेत तीन की दर्दनाक मौत, एक दर्जन जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga-Samastipur Accident News | समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही यात्रियों से भरी बस स्कूली छात्रा पर पलट गई। इससे, दरभंगा के बिरौल के यात्री और स्कूली छात्रा समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन यात्री जख्मी हैं। हादसा समस्तीपुर में हुआ है जहां सोमवार की खानपुर में यात्री बस पलटने से एक स्कूली छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हैं।

- Advertisement -

Darbhanga-Samastipur Accident News | करीब 10 बजे खानपुर थाना इलाके में रेबड़ा चौक पर बच्ची स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी

हादसा सुबह हुआ है जहां करीब 10 बजे खानपुर थाना इलाके में रेबड़ा चौक पर बच्ची स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बस पलटने से वह उसके नीचे दब गई। इसके अलावा बस में सवार एक यात्री और बस के खलासी की भी इस हादसे में मौत हो गई।

- Advertisement -

Darbhanga-Samastipur Accident News | यात्री दरभंगा जिले के बिरौल थाना के अंबा बिजौलिया निवासी बौकू चौपाल की मौत

जानकारी के अनुसार, जो स्कूल की छात्रा जिसकी मौत हुई है वह रेबड़ा निवासी महेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री निखिला कुमारी थी। इसके अलावे बस के खलासी शिवाजीनगर के रजौर निवासी नामदेव और यात्री दरभंगा जिले के बिरौल थाना के अंबा बिजौलिया निवासी बौकू चौपाल की मौत हो गई है। हादसे में जख्मी लोगों को आननफानन में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मौके से हट गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sugar Mills: सकरी और रैयाम चीनी मिलों के खुलने का रास्ता साफ, मिला नया जीवन, Darbhanga- Madhubani के 2401 गांवों के गन्ना किसानों को शुद्ध लाभ, पढ़िए कहां के किसान करेंगे गन्ना की सप्लाई, पूरी लिस्ट

Darbhanga-Samastipur Accident News | एक दर्जन यात्री जख्मी हैं। इसमें से तीन की हालत गंभीर

बस में सवार एक दर्जन यात्री जख्मी हैं। इसमें से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से लोग इतने आक्रोशित हो गए कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी खदेड़ दिया।

Darbhanga-Samastipur Accident News | आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को खदेड़ा

बस में सवार एक दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बस समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही थी। उस पर तीस से अधिक लोग सवार थे। ग्रामीणों ने बताया कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

Darbhanga-Samastipur Accident News | रेबड़ा चौक पर मोड़ होने के बावजूद चालक ने तेज गति में ही बस को घुमा दिया

रेबड़ा चौक पर मोड़ होने के बावजूद चालक ने तेज गति में ही बस को घुमा दिया, जिससे असंतुलित होकर वह पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जा रही बच्ची सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ी थी, उसी पर बस गिर गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस को उठा कर खड़ा किया, तब तक बच्ची की मौत हो गई।

Darbhanga-Samastipur Accident News | लोगों में फूटा आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जा रही बच्ची सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ी थी, उसी पर बस गिर गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस को उठा कर खड़ा किया, तब तक बच्ची की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मौके से हट गई। सड़क पर जाम लगा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: ‘अभिषेक शर्मा’ का दमदार ऐलान, डक के बाद भी नहीं बदलेंगे खेलने का तरीका!

Abhishek Sharma: क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सनसनी अभिषेक...

सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

Surbhi Jyoti News: टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से...

नई Renault Duster: 160bhp की पावर के साथ दमदार वापसी, प्री-बुकिंग शुरू!

Renault Duster: अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV की तलाश में हैं,...

आने वाले सप्ताह में खुल रहे ये 4 नए IPO: निवेश का बड़ा मौका!

IPO: आगामी सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के प्राथमिक बाजार में निवेश के इच्छुक निवेशकों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें