back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में बाइक के साथ अब होने लगे ट्रैक्टर भी साफ, खान ट्रेडर्स में लगे ट्रैक्टर को ट्राली समेत लेकर अपराधी फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
देशज टाइम्स कैप्शन: साहो डीपो पर लगा ट्रैक्टर का फाइल फोटो।

- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना के साथ साथ अज्ञात चोरों ने अब बड़ी गाड़ी पर भी हाथ फेरना शुरू कर दिया है। हांलाकि चोरी किये गए कई बाइक सहित चोरों को दबोचने मे पुलिस सफल भी हुई है, लेकिन क्षेत्र से ट्राली समेत ट्रेक्टर की चोरी की घटना ट्रेक्टर स्वामियों के साथ साथ पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP अध्यक्ष Darbhanga MLA संजय सरावगी की मां की अंतिम श्रद्धांजलि में राज्यपाल से लेकर डिप्टी सीएम तक पहुंचे, जानिए कौन-कौन दिग्गज हुए शामिल? कौन आएंगे!

यह मामला थाना क्षेत्र के साहो गांव की है जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने खान ट्रेडर्स के प्रांगण में लगा ट्रेक्टर स्वराज 744 ट्राली समेत चोरी कर फरार हो गया। इसको लेकर साहो निवासी व ट्रेक्टर के स्वामी रिजबान खां ने थाना में आवेदन देते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway Station का होगा कायाकल्प, 340 करोड़ की सौगात, मिले नई ट्रेन, बड़ी मांग

इसमें उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन की भांति अपने गांव मे हीं नवकी पोखर के निकट खान ट्रेडर्स डीपो के प्रागंण मे लगाकर लॉक कर दिया था,मंगलवार को सुबह सोकर उठा तो देखा कि उक्त प्रांगण से ट्राली समेत ट्रैक्टर गायब था।

 

थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि घटना स्थल के निकट दुकान मे लगे सीसीटीवी फूटेज देखने से पता चलता है कि रात्री समय 2.38 बजे अज्ञात चोरों ने ट्राली समेत ट्रैक्टर गायब किया है। इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung Galaxy S26 Series का महा-लॉन्च: जानें कब और कहां देखें यह बड़ा इवेंट

Samsung Galaxy S26 Series: लंबे इंतजार के बाद आज टेक जगत की निगाहें सैमसंग...

नरसिंह द्वादशी 2026: तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Narasimha Dwadashi 2026: भगवान नरसिंह को समर्पित नरसिंह द्वादशी का पावन पर्व सनातन धर्म...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान को बाहर करने वाले Harry Brook का कमाल!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए एक रोमांचक मुकाबले ने पाकिस्तान को...

सनरूफ कारें: अब हर बजट में उपलब्ध, प्रीमियम एक्सपीरियंस का नया दौर!

Sunroof Cars: अब सस्ती कारों में भी प्रीमियम सनरूफ का मज़ा, जानें आपके लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें