back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय के वकीलों को बैठने तक की स्थाई जगह नहीं…17 के बाद टूट जाएगा सब्र का बांध…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल व्यवहार न्यायालय एवं अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं के बैठने की स्थायी व्यवस्था अबतक नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं की आपात बैठक बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा की अध्यक्षता में बुधवार को आहुत की गई। न्यायालय परिसर में आयोजित बैठक में वकालतखाना निर्माण के लिए अंचलाधिकारी की ओर से अबतक भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने एवं इस समस्या को लेकर सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर अधिवक्ताओं ने उनके प्रति आक्रोश जताया।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway Station का होगा कायाकल्प, 340 करोड़ की सौगात, मिले नई ट्रेन, बड़ी मांग

इससे पूर्व सचिव राजकपूर पांडेय ने वकालतखाना के लिए ऐसोसिएशन की ओर से किये गए पत्राचार आदि की जानकारी उपस्थित अधिवक्ताओं को दिया। इस दौरान सदस्यों की ओर से दिये गए विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बिरौल आगमन पर उनके समक्ष समस्या को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: वाहन ने टेम्पो चालक को रौंदा, मौत, परीक्षा दे रहे बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया

 

इसके बाद यदि वकालतखाना की भूमि चिन्हित नहीं होती है तो जनवरी 2023 को किसी भी दिन अधिवक्तागण  बैठक कर हड़ताल करने पर बाध्य होंगे, तब तक सभी सदस्य इंतजार करेंगे।

 

 

अध्यक्ष बच्चे लाल झा ने बताया कि बैठक से पूर्व ऐसोसिएशन के सदस्य एसडीएम संजीव कुमार कापर से भेंट कर अधिवक्ताओं के साथ उत्पन्न समस्या से उन्हें अबगत कराया। संघ के सदस्यों के बातों को सुनने के एसडीएम ने सहयोग करने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिये। मौके पर गोविंद माधव, कैलाश कुमार, अवधेश चन्द्र यादव, नूर अली खान, बलराम यादव, रीना सिंह, हीरा कुमार मुखिया, संजय राम सहित कई अधिवक्तागण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...

निशा उपाध्याय: कैसे बनीं भोजपुरी स्टेज की बेताज बादशाह?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी सिनेमा की रंगीन दुनिया में ऐसी कई शख्सियतें हैं, जिनकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें