

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मोहर्रम झंडा लगाने को लेकर बिरौल के सुपौल पंचायत में दो माह में दूसरी बार हुए घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया।
इसको लेकर एक दिन पूर्व थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने यत्र-तत्र उत्सवी झंडा पर प्रशासनिक रोक लगाने की मांग रखी। देशज टाइम्स ने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे को मजबूत रखने की अपील की। इसके तहत सोमवार को बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित शेखपुरा मोहल्ला के गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से यत्र तत्र झंडा नहीं लगाने का निर्णय किया।
इस बाबत सुपौल पंचायत के पूर्व मुखिया मो.अब्दुल हयात ने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से शांति प्रिय रहा है। वर्तमान समय में कुछ लोगों के नकारात्मक सोच के कारण सुपौल पंचायत की बदनामी हो रही है।
उन्होंने बताया कि जिस कार्य के करने से समाज में भाईचारा और प्रेम मे दरार पैदा होने लगे समय रहते उस पर विराम लगाना समाज के हर एक व्यक्ति का दायित्व बनता है।
पूर्व मुखिया ने बताया कि सभी लोगों के सहमति से पूर्व से चिन्हित जगह को छोड़ शेष सुपौल शैखपुरा में यत्र-तत्र लगाये गए झंडा को हटा दिया गया है।

