spot_img

केवटी के बरिऔल का मेधा शक्ति हुआ पुरस्कृत, सफल छात्रों के खिले पुरस्कार पाकर चेहरे

spot_img
- Advertisement -

केवटी,देशज टाइम्स। बरिऔल गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बरिऔल नवतुरिया बथान के तत्वाधान में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 का (The faces of the successful students of Bariaul of Kevti blossomed after receiving their awards) आयोजन किया गया।

- Advertisement -

समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर निर्मल कुमार झा व संचालन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संध के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा ने की। उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील लाल कर्ण व विशिष्ट अतिथि किंग जॉर्ज हॉस्पीटल लखनऊ के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. राजीव कृष्ण एवं कम्प्यूटर गुरू ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Advertisement -

समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने वर्ष 2020-23 तक मैट्रिक, इंटर व स्नातक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले बरिऔल गांव के छात्र-छात्राओं को कप, शील्ड और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मानित होने वालों में प्रियंका कुमारी, सोना कुमारी, विजय लक्ष्मी, अमन कुमार, सिद्धनाथ झा, प्रिंस कुमार, कृति कुमारी सहित अन्य कई शामिल हैं।

इस अवसर पर अधिवक्ता ने कहा कि उत्तम शिक्षा व्यवस्था से ही देश की उन्नति संभव है। प्रतिभाओं का सम्मान शिक्षा उत्थान का एक मंत्र हैं । इससे प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिभा को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: एक महीने में 110 शराबियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए पूरा मामला

समारोह के दौरान आगत अतिथियों को मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग व चादर और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संध के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा संस्थान के गठन और इसके उद्देश्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।समारोह को विशिष्ट अतिथि द्वय के अलावा प्रोफेसर गोविंद कुमार झा, विनय कुमार झा, राजू ठाकुर, सुजीत कुमार झा सहित अन्य कई ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।