spot_img

Darbhanga News I Darbhanga जिले का पहला गोवर्धन प्लांट लगा जाले में, गोबर गैस से दो स्कूलों का पकेगा भोजन, मिलेंगी बिजली भी

spot_img
- Advertisement -
जाले। प्रखंड के दोघरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत केंद्र सरकार के गोवर्धन परियोजना अंतर्गत छह घन मीटर क्षमता का गोबर गैंस प्लांट का शिलान्यास पंचायत की मुखिया चंद्रकला देवी एवम पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर किया।
इस मौके पर जिला लोहिया स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि दरभंगा जिला का यह पहला गोवर्धन प्लांट परियोजना यहां स्थापित किया जा रहा है।
इस परियोजना के बन जाने से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं बेसिक स्कूल दोघरा के संध्या एवम मध्याह्न भोजन बनाने में अब ईंधन एवम बिजली की आपूर्ति होगी।
इस बायो गैस से इन दोनों विद्यालयों की बिजली एवम भोजन बनाने का ईंधन की आपूर्ति इसी से होगी।
इस बायो गैस परियोजना में पशुपालकों से उनके पशुओं का गोबर लिया जाएगा। बदले में उन किसानों को प्लांट से निकले जैविक खाद को उन्हे उनके खेत में उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए दिया जाएगा।
इस किसानों का बेकार पड़ा खेतों व मवेशियों के थार का खर पतवार, मुर्गी फार्म से निकला हुआ अवशेष औद्योगिक कार्बनिक पदार्थ, हाटबाजार में सड़े गले सब्जी फल फूल का अवशेष एवम मंडी से बचे हुए अवशेष एवं नगर परिषद के गीला कचरा से गोबर गैस प्लांट में डालकर कार्बनिक पदार्थ से बायोगैस बनाया जाता है।
प्लांट से निकली हुई गैस की यूनिफिकेशन सिस्टम से मीथेन गैस को अलग कर लिया जाता है। इस बायो गैस प्लांट से भोजन की इंधन के साथ-साथ बिजली की भी आपूर्ति किया जाएगा। यह प्लांट दो से तीन माह में काम करने लगेगा।
इस मौके पर बीडीओ दीनबंधु दिवाकर, अंचलाधिकारी राकेश कुमार, कनीय अभियंता समेत प्रखंड अंचल के अधिकांस पदाधिकारी, कर्मचारी के साथ मुखिया प्रतिनिधि अवधेश साह एवम समिति प्रतिनिधि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mushroom News: जाले की महिलाओं ने मशरूम से बदली अपनी तकदीर! जानें कैसे कम लागत में हुई बंपर कमाई
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election News: बिहार MLC चुनाव में BJP का बड़ा दांव! पवन सिंह को बनाया उम्मीदवार, सियासी हलचल तेज

बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम प्रमुख है। इस सूची में संजय मयूख, अनिल कु#BiharMLCElection,#PawanSingh,#BJPBihar

Patna Khan Sir News: खान सर पर FIR: छात्रों का सड़कों पर बवाल, पटना में क्यों गरमाया माहौल? जानें पूरा मामला!

Patna Khan Sir News: पटना में शिक्षक खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज होने के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। हजारों छात्र उनके#PatnaKhanSir,#BiharNews,#StudentProtest

Patna Khan Sir News: खान सर कोचिंग विवाद में SSP कार्तिकेय शर्मा का चौंकाने वाला बयान, क्या था गोलीबारी का सच?

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग पर हुई गोलीबारी मामले में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि घटना कोचिंग संस्थानों क#PatnaNews,#KhanSirCoaching,#BiharCrime

Bihar MLC Election News: बिहार MLC चुनाव: JDU का बड़ा दांव! इन 4 प्रत्याशियों को मिला टिकट, राजनीतिक गलियारों में हलचल

जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की। निशांत, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति औ#BiharMLCElection,#JDUCandidates,#BiharPolitics