back to top
13 नवम्बर, 2024
spot_img

सड़कों पर उतरे भगवान! मौनी बाबा आश्रम से निकला भक्ति का सैलाब, जगन्नाथ रथ यात्रा ने रंगा जाले का आसमान –तीसरी बार गूंजा हरे रामा हरे कृष्णा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

जाले की सड़कों पर उतरे भगवान! भक्तों ने पुष्पवर्षा और आरती से किया स्वागत। तीसरी बार निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा, भक्तों के लिए हुआ अखंड भंडारा। मुरैठा में भक्तिभाव से निकली रथ यात्रा! स्टेशन तक गूंजे भक्ति के स्वर।@जाले-दरभंगा,देशज टाइम्स।

जाले में मौनी बाबा आश्रम से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

मौनी बाबा आश्रम से निकली रथ यात्रा – तीसरी बार गूंजा हरे रामा हरे कृष्णा। जगन्नाथ रथ यात्रा ने रंगा जाले का आसमान! महिलाओं ने आरती कर किया स्वागत। जाले में भक्ति का सागर! भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब@जाले-दरभंगा,देशज टाइम्स।

मुरैठा में गूंजा हरे रामा हरे कृष्णा

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। मुरैठा पंचायत के लग्नमाधाम स्थित चार धाम मंदिर मौनी बाबा आश्रम से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व न्यास अध्यक्ष रवींद्र कुमार झा ने किया।

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम

रथ यात्रा की शुरुआत गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ हुई। दर्जनों श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़ी। महिलाओं ने भगवान की आरती कर, पुष्प वर्षा के साथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

रथ यात्रा का मार्ग

मौनी बाबा आश्रम से शुरू होकर रथ यात्रा मोईन धाम मुरैठा पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद रथ ने गांव की परिक्रमा की और मुरैठा रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः लग्नमाधाम लौट आई।

भक्ति संगीत और भंडारा

नवीन व्यास मंडली द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा की भजन धुनों से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। मौनी बाबा जीव दया न्यास के कोषाध्यक्ष कल्याण कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि यह भगवान जगन्नाथ की तीसरी वार्षिक रथ यात्रा है, जो विश्व कल्याण के उद्देश्य से निकाली गई। न्यास की ओर से अखंड भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga’s Jalley CHC Major Milestone — एक दिन में 25 महिलाओं का सफल Sterilization; जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा

जाले |जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित परिवार कल्याण शिविर के...

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस...

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें