back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News: किरतपुर प्रखंड के मुखियों ने Minister Sanjay Jha को सुनाई बाढ़ पीड़ितों की आपबीती, मंत्री ने दिया भरोसा, कहा-मिलेगी सबको सहायता

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल अनुमंडल, देशज टाइम्स। किरतपुर प्रखंड में आई कोसी की जललहरी से मची तबाही के बाद प्रखंड के सभी पंचायतों के लोगों को बाढ़ राहत दिलवाने की मांग उठी है।

- Advertisement -

इसको लेकर मुखिया संघ के बैनर तले सभी मुखिया ने जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की है। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्थानीय समस्याओं से शुक्रवार को अवगत कराया है।

- Advertisement -

मंत्री संजय कुमार झा को सौंपे ज्ञापन में सभी पंचायतों के मुखिया ने कहा है कि कुबौल ढांगा, झगरुआ तरवारा, खैसा जमालपुर, नरकटिया भंडारिया, किरतपुर, झगरुआ, रसियारी पौनी, जमालपुर समेत स्थानीय सभी गांवों के अधिकांश लोगों के बीच भुखमरी की नौबत आ गई है। हजारों एकड़ में लगे फसल धान एवं सब्जी का बर्बाद हो गया है। कई लोगों के मकान गिर गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: बिहार विधानसभा में गरमाया अपराध का मुद्दा, पटना एनकाउंटर पर विपक्ष का तीखा वार

मुखिया ने मंत्री संजय कुमार झा को बताया कि सैकड़ों परिवार अपने घर से बेघर हो गए हैं। लोगों के बीच भोजन, पानी की किल्लत हो गई है। लोग ऊंचे स्थान पर रैन बसेरा बना कर बसर कर रहे हैं। सरकार की ओर से सामुदायिक किचेन शुरू करवाया गया। मगर इससे काम नहीं चलने वाला।

वहीं, सभी मुखिया को मंत्री श्री झा ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर भरोसा दिलाया कि सर्वेक्षण कराकर सभी पीड़ितो को बाढ़ राहत दिलवाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर के महासंग्राम में अफ्रीका ने अफगानिस्तान को चटाई धूल!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026...

मिलिट्री नर्सिंग सर्विस को मिला Ex-serviceman Status: अब महिलाओं को भी मिलेगा पूर्व सैनिकों वाला सम्मान और लाभ

Ex-serviceman Status: देश की रक्षा सेवाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी...

गुरुवार, 12 फरवरी 2026: जानिए अपना Kal Ka Rashifal, ग्रहों का संकेत

Kal Ka Rashifal: समय का चक्र निरंतर गतिमान है, और प्रत्येक नूतन दिवस अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें