spot_img

दरभंगा के हायाघाट में इंद्रधनुष से संवरेंगी जच्चे और बच्चे की सेहत, डीएम राजीव रौशन ने खिलाई रिजवाना खातून को Ifa की गोली, 1 माह के अक्षत को पिलाई पोलियो से जंग की दवा, किया मिशन का शुभारंभ

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 की शुरुआत जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) ने सोमवार को हायाघाट प्रखंड के चंदनपट्टी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र 77, रघुनाथपुर (Hayaghat of Darbhanga) में दीप जलाकर किया।

- Advertisement -

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने
सर्वप्रथम 03 माह की गर्भवती महिला रिजवाना खातून को आईएफए की 180 गोली एवं अजय मंडल के 01 माह का पुत्र अक्षत राज को पोलियो खुराक पिलाकर एवं टीकाकरण कार्ड देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण बहुत बच्चें एवं गर्भवती महिला नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, वे इस कार्यक्रम के तहत अवश्य अपना टीकाकरण कराएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को सच्चे मन से टीकाकरण को बढ़ाने में अपना सहयोग देने को कहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि बच्चे को बारह जानलेवा बीमारी से एवं गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व एवं पश्चात जांच कर उनकी जिंदगी बचायी जाए।

कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत जिला के सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में कुल 522 सत्र स्थलों पर जन्म से दो साल तक के 12,185 बच्चें एवं कुल 1,885 गर्भवती महिला को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 03 चक्र में चलाया जाएगा यथा – प्रथम चक्र 07 मार्च से 13 मार्च, द्वितीय चक्र 04 अप्रैल से 10 अप्रैल तक तथा तृतीय चक्र 02 मई से 08 मई तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र
ने बताया कि अभियान की सफलता हेतु सभी सत्र स्थलों के पोषण क्षेत्र में घर-घर घूमकर गर्भवती एवं बच्चों का सर्वे का कार्य करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं आँगनवाड़ी सेविका को प्रशिक्षण भी पूरा करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी के द्वारा सघन अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यदिवस को संध्याकालीन बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनसाधारण में अभियान के प्रति जागरूक करने हेतु विस्तृत संचार योजना बनाया गया है, साथ ही विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यमों का सहारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर से जिला स्तर तक लोगों को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार गतिविधि जारी है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधि, पंचायती राज के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, धर्मालंबी से अनुरोध किया गया कि इस अभियान को सफल बनाए तथा- बारह जानलेवा बीमारी यथा – पोलियो, टी.वी, टेटनेस, न्यूमोनिया, खसरा, रूबैला, जापानी इंसेफेलाइटिस, डायरिया, काली खाँसी, गोलघोटू, हेपटाइटिस बी, हीव से बच्चों का जिंदगी बचाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी सेविका नियमित टीकाकरण को बढ़ाने में अपना सहयोग देना सुनिश्चित करेंगे।

मौके पर उपस्थित मुखिया ललिता कुमारी ने सभी पदाधिकारियों को पाग एवं चादर से सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हायाघाट डॉ. पंचानंद की ओर से किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, हायाघाट, अंचलाधिकारी हायाघाट, यूनीसेफ के एसएमसी शशिकांत सिंह एवं ओंकार चन्द्र, डीएमओ डॉ.जय प्रकाश, डीपीएम. विशाल सिंह, एसएमओ डॉ. सुधानन्द, वी.सी.सी.एम. पंकज कुमार झा, चाई प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी सेविका तथा बच्चे एवं गर्भवती माताओं के साथ-साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, चीरती निकली ताबड़तोड़ गोली! जवान चमत्कारिक रूप से बचा?

Patna Crime: पटना में आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।#PatnaCrime,#BiharNews,#ExciseTeam

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दहला देने वाला हादसा! 7 जिंदा जले, 22 झुलसे… और एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड देर से पहुंची?

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हैं। स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। स्थानीय#DausaAccident,#DelhiMumbaiExpressway,#RajasthanNews

औरंगाबाद में नहर में गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन! 13 घायल, 3 की हालत नाजुक

Bihar School Van Accident: बिहार के औरंगाबाद में बुधवार सुबह एक स्कूल मैजिक वैन 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और उन्हें#BiharSchoolVanAccident,#AurangabadNews,#SchoolSafety

बिहार में 97 BDO का ट्रांसफर! जानें ग्रामीण विकास विभाग के इस बड़े फेरबदल का आप पर क्या होगा असर

Bihar BDO Transfer: बिहार सरकार ने राज्यभर में 97 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने सुशासन और विकास योजनाओं के बेहतर क्रिया#BiharBDOTransfer,#BiharAdministrativeReshuffle,#RuralDevelopmentBihar