back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा महादेव मंदिर के गर्भगृह में स्थापित अष्ट धातु की बेशकीमती लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति चोरी, शिवलिंग को भी छेनी से काटने की कोशिश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के हरिद्वार महादेव मंदिर के गर्भगृह में स्थापित लाखों रुपए मूल्य की अष्ट धातु की बेशकीमती लक्ष्मी नारायण की मूर्ति चोरी हो गई है। मंदिर में अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना क्षेत्र में आग की तरह चारों तरह फैल गई।

- Advertisement -

मंदिर प्रांगण में चोरी गई प्राचीनतम दुर्लभ कलाकृति की घटना को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ उमर पड़ी।बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी 16 सितंबर की शाम पूजा अर्चना करने तथा भोग लगाने के बाद मंदिर बंद करके अपने घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से लक्ष्मी नारायण की मूर्ति चुरा ली।

- Advertisement -

चोरों ने अंकुरित शिवलिंग बंकेकेश्वर नाथ महादेव को भी छेनी से काटकर बाहर निकालने की कोशिश की पर शिवलिंग को उखाड़ने में असफल रहा। दूसरे दिन सुबह जब पुजारी राम पुकार साहू पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली।दरभंगा महादेव मंदिर के गर्भगृह में स्थापित अष्ट धातु की बेशकीमती लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति चोरी, शिवलिंग को भी छेनी से काटने की कोशिश

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Benipur News: बेनीपुर की बदलेगी सूरत! विधायक विनय चौधरी ने विधानसभा में उठाई ये बड़ी मांग, इन 4 मंदिरों को मिलेगा राजकीय दर्जा?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों तथा पुजारी से  पूछताछ की। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि मुरली मनोहर झा के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के उद्भेदन के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है और चोरों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

क्या कहते हैं ग्रामीण – हरिद्वार महादेव मंदिर की लक्ष्मी नारायण की मूर्ति को ग्रामीण लगभग 500 वर्ष से भी अधिक पुरानी बता रहे हैं। चंद्रशेखर झा, अभिषेक पाठक, छोटे झा, श्रवण कुमार झा आदि ने बताया कि यह महादेव मंदिर क्षेत्र का प्राचीनतम मंदिर है। यहां अंकुरित बाबा बंकेश्वर नाथ की पूजा की जाती है।
काफी वजनी तथा बेशकीमती दुर्लभ लक्ष्मी नारायण की मूर्ति ग्रामीणों को 500 वर्ष पूर्व तालाब की खुदाई के दौरान मिलीदरभंगा महादेव मंदिर के गर्भगृह में स्थापित अष्ट धातु की बेशकीमती लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति चोरी, शिवलिंग को भी छेनी से काटने की कोशिश थी। मूर्ति इतना भारी था कि 20-25 लोगों ने मिलकर उठा कर इन्हें आसन पर स्थापित किया था। ग्रामीण मुकंद कुमार झा, अंकित कुमार झा, सतीश कुमार पाठक आदि ने बताया कि चोरी की मामले को जल्द उद्भेदन किया जाय।
इसके पूर्व भी घनश्यामपुर गांव के एक मंदिर में हो चुकी है चोरी — घनश्यामपुर में इससे पूर्व मूर्ति की चोरी की घटना 10 जनवरी 2019 को घनश्यामपुर गांव में हुई थी। उस चोरी की घटना में अज्ञात चोर भगवान गणेश की प्राचीन प्रस्तर आतम कद प्रतिमा उठा ले गए थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस कुछ नहीं कर सकी। मामले का अब तक उद्भेदन नहीं हो सका है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मंगल मकर में, गुरु मिथुन वक्री: आज का राशिफल और उनके विशेष प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिक चेतना और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के संगम में, ग्रहों की चाल...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर?

स्मार्टफोन: भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा...

O Romeo Box Office Collection: क्या शाहिद कपूर की फिल्म तोड़ेगी ‘हैदर’ का रिकॉर्ड? जानें 7वें दिन की कमाई!

O Romeo Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देते ही शाहिद कपूर की 'ओ'रोमियो'...

NEET PG 2025 Counseling: कट ऑफ घटने से लाखों छात्रों को मिलेगा दाखिले का मौका

NEET PG 2025 Counseling: नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग से जुड़ा एक अहम अपडेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें