back to top
25 अप्रैल, 2024
spot_img

संविधान के आदर्श बनेंगे बेनीपुर के प्राण, बच्चे बनेंगे शिक्षित नहीं बनने देंगे कागजों का पुलिंदा

spot_img
spot_img
spot_img

सतीश झा। बेनीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए संविधान के आदर्शों का पालन करने की शपथ ली।

अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है… — PM MODI in Madhubani

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि संविधान के महत्व को बेहतर ढ़ंग से समझने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। आज के बच्चे हीं भविष्य में संविधान के अनुरूप देश की शासन व्यवस्था चलाने वाले हैं। इसलिए बच्चों को संविधान के मूल्यों के बारे में बताया जाना आवश्यक है क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि अगर संविधान को लागू करने वाले लोग ठीक नहीं रहे तो संविधान केवल कागजों का पुलिंदा बनकर रह जाएगा।

वहीं, वार्ड संख्या दो के आंगनबाड़ी केंद्र पर अधिवक्ता मो. हैदर अली ने संविधान सप्ताह के तहत चलाये गए जागरूकता अभियान की अध्यक्षता करते हुए लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए नालसा की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि के लिए विशेष योजनाएं बनाकर उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  रेलवे का Centre Point बनेगा Darbhanga, रेलवे की जमीन पर मखाने की खेती, Industrial Investment के खुलेंगे द्वार, शीशो बाइपास स्टेशन पर Washing Pit भी जल्द
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें