

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल अन्तर्गत बिरौल थाना के नगर क्षेत्र में पुलिस की ओर से शुरू होगा जागते रहो की नई व्यवस्था।
इसके तहत बीआरपी के जवान अपने-अपने इलाके में रात्रि गश्ती के दौरान हाइ फ्रिक्वेंसी के माइक्रोफोन के माध्यम से लोगों को जागते रहो कि लगाएंगे आवाज। हालांकि यह जागते रहो की व्यवस्था पूर्व से चली आ रही है लेकिन तरीका अलग हुआ करता था।
इस बार यह पहला अवसर होगा जब बिरौल थाना पुलिस नगर क्षेत्र में रात्रि गश्ती के लिए बीआरपी के जवानों को माइक्रो फोन उपलब्ध कराने जा रही है। हालांकि पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के लिए यह प्रयोग कोई नया नहीं है।
लेकिन बिरौल के लोगों के लिए यह पहला अवसर होगा जब रात्रि गश्ती के दौरान बीआरपी के जवान सोये हुए आम लोगों को मायक्रो फोन के माध्यम से जागते रहने का आवाज देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे।
साथ ही इस कार्य में लगे बीआरपी कर्मियों की उपस्थिति पुलिस पदाधिकारी ऑन द स्पॉट करेंगे।


