spot_img

…दरभंगा के मजदूर की हत्या…और ढ़ाई साल के बच्चे को गोद में लिए कोलकाता से लौटी पत्नी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के गुल्लोबारा में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में हो गई। इस घटना में सात लोंगों को नामजद किया गया। आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर दो आरोपी फरार हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

युवक की मौत की सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के गुल्लोबारा सौदागर मोहल्ला के रहने वाले कैलाश महतो के 28 वर्षीय पुत्र केशव कुमार महतो के साथ सोमवार की शाम कुछ लोगों ने मारपीट किया था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा स्नातकोत्तर शिक्षा: ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ा तोहफा, बिलट महथा कॉलेज में शुरू हुई PG की पढ़ाई

 

बताया जाता है कि कुछ लेन देन के कारण केशव कुमार महतो को मो. सोनी, मो. लालबाबू, मो. असलम, मो. बादशाह, मो. नजीर, मो शकील, मो अब्बास, जमीला जो रावण घाट गाछी के रहने वाले है सभी ने मिलकर मारपीट की थी। बताया जाता है कि आठ हजार रुपए के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने उसे बुरी तरह मारपीट कर फरार हो गया था।

 

इसकी सूचना परिजनों को मिली उसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। केशव मजदूरी कर अपने साथ-साथ परिजनों का भी जीवन यापन कर रहा था। केशव की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: किशोरी का अपहरण, किराना दुकान गई लड़की को चारपहिया से उठा ले गए अपराध कर्ता!

 

इस घटना के दौरान उसकी पत्नी कोलकता गई हुई थी। उसे एक ढ़ाई साल का बच्चा है। थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि मो. लाल बाबू, मो. सोनी उर्फ अरशद, मो. असलम, मो. अब्बास एवं जमीला खातून को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: नाथनगर में भीषण Gas Crisis! साईं बाबा गैस एजेंसी की मनमानी से भड़के उपभोक्ता, SDO से की शिकायत

Gas Crisis: भागलपुर के नाथनगर इलाके में इन दिनों गैस उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे...

Darbhanga News: बड़ी खबर, रविवार को भी खुला रहेगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा, जानें वजह

संस्कृत विश्वविद्यालय: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से एक अहम खबर सामने...

Bihar Railway News: बिहार ट्रेन रूट, नरकटियागंज-सिकटा से अब दरभंगा-मुजफ्फरपुर तक सीधा सफर, रेलवे ने दी Bihar Train Route हरी झंडी

Bihar Train Route: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह बहुत...

Darbhanga News: खुशखबरी! दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 13 पाल्यों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, कार्यों में आएगी तेजी

अनुकम्पा नियुक्ति: दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में उन 13 परिवारों के...