spot_img

दरभंगा के सिमरी में अरई के आधा दर्जन बाइक सवारों ने बस्तवाड़ा में मचाया तांडव, महिला के साथ अश्लील हरकत, कपड़ा फाड़े, किया सरेआम अर्द्धनग्न, वाहन के शीशे फोड़े, चालक और उनकी पत्नी की जमकर कर दी पिटाई

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना के बस्तवाड़ा खान मुहल्ला में बाइक पर सवार अरई गांव से पहुंचे महिला पुरूष ने हाॅकी स्टीक व फट्टा से मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

मामले को लेकर इजहार खान की पत्नी शबाना खानम ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कलाम खान, जसीम खान उर्फ मिंटू, सरफे आलम, कुलसुम व नाजनी खातून को आरोपित किया है।

- Advertisement -

अंकित कांड में कहा है कि 19 जुलाई की शाम 5 बजे अपने घर पर थी।इस बीच चार पांच बाइक पर सवार लोग हाथ में हाॅकी स्टीक व लकङी का चैला लेकर अरई गांव से लगभग दस की संख्या में अचानक बस्तवाङा खान मुहल्ला में आकर मेरे पति इजहार खान पर मारपीट करने लगे।जब मै बीच-बचाव करने लगी तो जसीम खान मिन्टू व सरफे आलम मारपीट कर माथे व शरीर पर आंतरिक चोटील कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga B.Ed Admission: B.Ed में एडमिशन चाहिए? दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की पहली लिस्ट में नाम है तो तुरंत करें ये काम!

अश्लील हरकत कर सभी ने कपड़ा फाड़ कर सरेआम अर्द्धनग्न कर दिया। घर में घुसकर खुंटी में टंगा पर्स चोरी कर भाग गया। इसमें एक हजार रूपया रखा था। उपरोक्त सभी पेशेवर बदमाश दूसरे गांव से आकर तनाव उत्पन्न करना चाहते हैं।

इस दौरान हमलावरों ने हॉकी स्टीक से घर के बाहर खड़ी गाड़ी के अगले भाग के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना का कारण यह है कि मेरे पति इजहार अहमद चालक सह मैकेनिक का कार्य करने के कारण जसीम खान कहने लगा कि तुम जो हमको स्कार्पियो खरीदारी करा दिया है वह वापस करवा दो।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब - कहां लगेगा Job Camp

इनकार करने पर सभी षड्यंत्र रचकर उपरोक्त लोगों ने जान लेवा हमला कर लूटपाट की।बतादें कि मेरे पति व देवर दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। नामजद सभी लोगों ने धमकी दी है कि आज न कल बदला लेंगे। कहीं भी गाड़ी लेकर जाओगे तो गोली मरवा देंगे। हमलोग का कम रंगदारी व गुंडा गर्दी करना है। मारपीट की घटना के दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामला शांत कराया है। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने केस दर्ज कर महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी को सौंपा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस स्कूल में ऑनलाइन ठगी से बचने का 'मास्टर प्लान' आया सामने, आप भी जान लें ये 5 बातें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर का बेटा, उप मेयर भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत!

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed

मधुबनी में सरकारी पोखर पर 40 साल से कब्जे का खेल खत्म! 47 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR

Madhubani News: मधुबनी के तिलक चौक पर 40 साल से सरकारी पोखर की जमीन पर अवैध कब्जे और निबंधन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 47 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिससे शहर में ह#MadhubaniNews,#IllegalEncroachment,#BiharPolice

मधुबनी में इतिहास! जिले को मिला पहला SSP, बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर? | जानिए – नए SSP योगेन्द्र कुमार ने क्या कहा!

Madhubani News: मधुबनी को मिला पहला SSP, योगेन्द्र कुमार ने पदभार संभाला। उन्होंने अपराध मुक्त मधुबनी, महिला सुरक्षा, शराबबंदी और साइबर अपराध पर विशेष फोकस का संकल्प लिया है।#MadhubaniNews,#BiharPolice,#YogendraKumar