back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga में आजादी के जश्न में डूबे रहे केवटी के लोग, रैयाम थाना पर दिखा शॉट मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का रोमांच

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स। आजादी की 77 वीं वर्षगांठ पर लोगों ने घूमघाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। सुबह से ही प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों के देशभक्ति नारे से प्रखंड गुंजने लगा।

- Advertisement -

लोग आजादी के जश्न में डूब गये ।खासकर स्कूली बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख सोनी देवी ने ध्वजारोहण किया। मौके पर बीडीओ सुश्री रुखसार, उप प्रमुख धर्मशीला देवी, बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

वहीं अंचल कार्यालय पर प्रभारी सीओ चंदन कुमार कुमार, सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा .निर्मल कुमार लाल, आईसीडीएस पर सीडीपीओ प्रिती कुमारी, जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में प्राचार्य डॉ. पीके ठाकुर, केवटी एवं रैयाम थाना पर थानाध्यक्ष

- Advertisement -

क्रमशः रानी कुमारी एवं विनय कुमार ,छाछा पचाढ़ी, केवटी , नयागांव पश्चिमी , माधोपट्टी, ननौरा एवं खिरमा पंचायत भवन पर मुखिया चन्दा कुमारी, रूबी कुमारी ,रिंकू कुमारी व रविंद्र पासवान, रंजुला देवी एवं फूल कुमार राम ग्राम कचहरी केवटी पर सरपंच अलीमुन

निशा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, माॅडर्न इंग्लिश एकेडमी ननौरा में निदेशक रमेश कुमार साहु एवं जिला इंटक कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष इंद्र कुमार चौधरी, लोजपा (आर) कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष नारायणजी झा, केवटी पब्लिक

स्कूल में भाजपा सहकारिता मंच के जिला संयोजक करुणा नन्द मिश्र, पल्स टू खिरमा हाई स्कूल में शिक्षिका डा. सुषमा झा, पल्स टू राम जुलूम हाई स्कूल केवटी-बनवाड़ी में

प्रधानाचार्य मो. इफ्तेखार अकबर ने ध्वजारोहण किया। सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, प्रतिष्ठानों व पंचायत भवनों एवं ग्राम कचहरियों में ध्वजारोहण किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आधी रात को Kusheshwarsthan में आग का तांडव, 5 घर जलकर राख, 2 महिलाएं झुलसीं | Kusheshwarsthan Fire News

वहीं,रैयाम थाना परिसर में मंगलवार को ध्वजारोहण के बाद पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता दिवस पर एक दिन पूर्व सोमवार को थाना की ओर से आयोजित शॉट मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त

करने वाले तेज धावक क्रमशः रामपुर गांव के के अजीत कुमार यादव व छाछा गांव के मनीष कुमार राम एवं रामपुर गांव के ही अमित कुमार महतो को पुरस्कृत किया गया। इन सभी सफल तेज धावक को थानाध्यक्ष विनय कुमार ने पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की बदलेगी सूरत! एयरपोर्ट-AIIMS के बाद अब बनेगा औद्योगिक हब, जानिए मुलाकात और आग्रह पत्र

साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। जबकि उप विजेता धावक को अपर थानाध्यक्ष कुमारी दिव्या ने सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस पर एक

दिन पूर्व सोमवार को इस प्रतियोगिता का आयोजन रैयाम थाना की ओर से किया गया था। सुबह करीब सात बजे पचाढ़ी चौक से चार कि.मी .लंबी मैराथन दौड़ का आगाज हुआ था। दौड़ पचाढ़ी चौक से शुरू होकर फुलकाही होते रैयाम थाना पहुंचकर समाप्त हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के लिए थाना क्षेत्र के रामपुर, छाछा गांव सहित विभिन्न गांवों से युवा पहुंचे थे। बताया कि मैराथन दौड़ को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कुल 50 प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया था।

स्वतंत्रता दिवस पर पर बाल विवाह मुक्त दरभंगा अभियान के तहत कार्डस की ओर से केवटी पंचायत के केवटी-रनवे गांव में जागरूकता रैली निकाल कर बाल विवाह नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

रैली में शामिल लोग हम सबने ठाना हैं, बाल मुक्त भारत बनाना हैं आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान मौजूद लोगों ने बाल विवाह नहीं करने से संबंधित शपथ पत्र भरा । रैली में पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी करूणा नन्द मिश्र, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता विजय राय, नीलांबर प्रसाद आदि शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का 479 रुपये वाला धमाकेदार Prepaid Plan: जानें सभी फायदे

Prepaid Plan: क्या आप भी महंगे होते रीचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और एक...

India vs Pakistan: कोलंबो में भारत की दहाड़, पाकिस्तान पस्त, जीत से एक कदम दूर!

India vs Pakistan: क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं,...

Jai Somnath News: भंसाली और केतन मेहता की ऐतिहासिक जुगलबंदी, 2027 में आएगा इतिहास का महाकाव्य!

Jai Somnath News: भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज नाम, संजय लीला भंसाली और केतन...

भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले में टीम इंडिया जीत के करीब!

इंडिया बनाम पाकिस्तान: क्रिकेट के महासंग्राम में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें