

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पिछले चार दिनों से बुंआरी गांव के एक पक्ष की ओर से जारी धरना शुक्रवार को एसडीओ संजीव कुमार कापर एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
- Advertisement -
- Advertisement -
दोनों पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंच कर धरनार्थियों के मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना। दोनों पदाधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि जो कार्रवाई करनी थी मेरे द्वारा कर दिया गया है।
- Advertisement -
इसके बाद धरनार्थी राम सोगारथ सिंह,सुरेन्द्र सिंह ने धरना समाप्त कर दिया। धरनास्थल पर उपस्थित सीपीएम के रघुनाथ झा, जिप सदस्य अजय यादव, आरजेडी के कैलाश प्रसाद, सीपीआई माले के मनोज यादव, उछटी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार झा,संतोष सिंह सहित कई लोगों ने प्रशासन की ओर से किये गए सकारात्मक पहल का स्वागत किया है।
- Advertisement -

