spot_img

Darbhanga News: अलीनगर की e-KYC का फीसद बेहद निराशाजनक

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अलीनगर प्रखंड आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित (The percentage of e-KYC in Alinagar of Darbhanga is very disappointing) की गई। बैठक में जन वितरण उपभोक्ताओं के ईकेवाईसी का प्रतिशत बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल  पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने कहा कि अलीनगर प्रखंड की ईकेवाईसी की प्रतिशत बेहद निराशाजनक है ।वर्तमान समय में पर्व त्यौहार का समय चल रहा है। इसमें जीविकोपार्जन हेतु देश के विभिन्न भागों में कार्यरत लोगों का आना-जाना बढ़ेगा। इसमें जन वितरण विक्रेताओं को भी सक्रियता बढ़ानी चाहिए और आम उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित होना चाहिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भोजपुर में 14.78 करोड़ से चमका ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

- Advertisement -

उन्होंने सख्त लहजे में जन वितरण विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से कई बार तिथि बढ़ाई गई है ।लेकिन अलीनगर प्रखंड की ईकेवाईसी का प्रतिशत निराशाजनक है। कम से कम वर्तमान समय में जो संख्या है उसे इस पर्व त्यौहार के समय 15 फ़ीसदी अतिरिक्त होना लक्ष्य तय कर सभी जन वितरण विक्रेता इसे प्राथमिकता में ले और इसे पूरा करें। अन्यथा लापरवाह जन वितरण विक्रेताओं के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अलीनगर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनिका कुमारी के साथ-साथ कई जन वितरण विक्रेता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज