spot_img

…तो दरभंगा में पूरे परिवार के सभी लोगों को मौत के घाट उतारने की थी योजना…

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के करकौली गांव में दो भाइयों के बीच खूनी झड़प और एक भतीजे की हत्या के बाद जो तस्वीर छनकर गांव से आ रही है। बेहद ही चौंकाने वाला है। जब देशज टाइम्स के अनुमंडल समन्वयक उत्तम सेन गुप्ता हत्या के बाद उस गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की तो कई खुलासे हुए जो चौंकाते हैं…पढ़िए घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के करकौली गांव से Uttam Sen Gupta की यह EXCLUSIVE REPORT

- Advertisement -

बड़े भाई को उन्नति होते देख छोटे भाई ने रचा हत्या करने की योजना। तभी तो पहले छोटी सी बात को बतंगड़ बनाया और फिर पूर्व से इंतजाम कर रखा कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से मेरे परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया। यह कहना है बड़े भाई रामबाबू साहु का।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महकमा मुस्तैद LPG Gas Darbhanga घबराएं नहीं! दरभंगा में पर्याप्त है एलपीजी गैस, कहीं दिक्कत हो कीजिए कॉल 06272-245055

उन्होंने बताया कि इनकी पत्नी रामदाय देवी जो शरीर से काफी अस्वस्थ है ने खाना खाने के बाद थाली का जूठन दूर से ही चापाकल पर फेंक दी। जिसे साफ करने की बात कह कर इन्होंने ज्योंही आगे बढ़ा कि छोटे भाई का परिवार आक्रोशित हो गया।

 

शिवकुमार ने सबसे पहले आंगन का दोनों दरवाजे को बंद कर दिया जिससे बाहरी व्यक्ति आंगन नहीं आ सके, फिर लाठी, कुल्हाड़ी से प्रहार करने लगे। पिता को बचाने गये राजेश उसका शिकार हो गया। संयोग अच्छा था कि इनके छोटे पुत्र गोविंद कुमार घर मे घुस कर अपने को सुरक्षित कर लिया अन्यथा शिवकुमार एवं उसके परिवार के सभी सदस्यों की ओर से जो साजिश रची गयी थी उसमे इनके परिवार के सभी लोग मौत के घाट उतार दिये जाते।

 

यह भी पढ़ें:  Assault Case: DARBHANGA में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में हुए पेश

रामबाबू ने बताया कि इनका बड़ा पुत्र राजेश स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सीएसपी संचालन के साथ साथ अन्य कार्य कर आगे की तैयारी कर रहा था। बड़े भाई के मार्गदर्शन पर छोटे भाई गोविंद बारहवीं परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बच्चे बड़े हो गए थे इसके लिए अपने हिस्से के एक जमीन पर मकान बना कर मार्च में जाने की तैयारी की गई थी लेकिन इस दौरान छोटे भाई शिवकुमार और उसके परिवार के सदस्यों को इनकी उन्नति गले से निचे उतर नहीं रही थी और बुधवार को साजिश रच कर घटना कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

 

दूसरी ओर, घटना को अंजाम देने के बाद  शिव कुमार साहु, सुभाष साहु,प्रकाश साहु,प्रियंका कुमारी,सुधा देवी सभी घर छोड़ कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों को कहना था कि राजेश अपने व्यक्तित्व से इतने कम उम्र में ही सभी के चहेते हो गए थे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस घटना में अनुसंधान के दौरान दोषी पाए जाने वाले लोगों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samrat Choudhary: CM सम्राट का सजेगा दरबार, जनता कर सकेंगे फरियाद…एक्शन मोड में सरकार, शिक्षक भर्ती-जनता दरबार और बड़े फैसले!

Samrat Choudhary: बिहार की सत्ता बदलते ही तस्वीर भी बदलने लगी है। नए मुख्यमंत्री...

Bihar News: पटना में CM सम्राट चौधरी का एक्शन मोड, “फन रन” से गढ़ा नारी शक्ति वंदन का आकार, कहा – Bihar के सशक्तिकरण...

Bihar CM: पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिन बेहद व्यस्त रहा। एक ओर...

BPSC TRE 4.0: इंतजार खत्म! Good News इस तारीख को जारी होगा नोटिफिकेशन, 46,882 शिक्षकों की होगी बहाली

BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के...