back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Update :दरभंगा से BIG BREAKING…बिरौल और Samastipur के बीच सड़क किनारे मिली महिला की लाश ले गई बिरौल पुलिस, शव के पास से मिला कंडोम और सिगरेट, दुष्कर्म का सामने आया कोण

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा के बिरौल से बड़ी खबर है यहां एक युवती की लाश मिली है। मामला दो थानों में फिलहाल उलझा है कि आखिर किस जिले में हत्या या वारदात हुई है। शव किस इलाके में मिला है। पढ़िए पूरी ब्रेकिंग न्यूज…

- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल एवं समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के देवकुली-दसौत सड़क के किनारे एक विवाहिता का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, ताजा जानकारी चौंकाने वाला है।

- Advertisement -

पुलिस ने मौके से कंडोम और सिगरेट भी बरामद किया है। इससे अब मामला दुष्कर्म के कोण में फंसता जा रहा है। फिलहाल पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जान से खिलवाड़, KusheshwarAsthan सोहरबा घाट में बिना लाइसेंस चल रही थी दवा दुकान, ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी में 77 तरह की दवाइयां जब्त

सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों थाना की पुलिस आपस मे परामर्श मे जुटे हुए हैं। शव को देखने से लगता है कि यह मृतका का उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष होगा। पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि स्पष्ट नहीं हो पाई है।

दोनों जिलों में किसी भी थाने ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि आखिर सड़क किनारे फेंका गया अज्ञात शव किस थाना क्षेत्र अन्तर्गत है।

वैसे, देशज टाइम्स की तहकीकात में जो बातें फिलहाल छनकर आ रही है कि वह यह कि ऐसी संभावना है कि युवती की हत्या कर शव को बिरौल थाना क्षेत्र में ही फेंका गया है। देशज टाइम्स पढ़िए जाग जाइए…फिलहाल विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। बने रहिए हमारे साथ देशज टाइम्स असंभव से आगे…

ताजा अपडेट यह है कि सीमा विवाद के सुलझने के बाद बिरौल थाना लाश को कब्जे में लेकर गई हैं। पुलिस का कहना है कि लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के Mukesh Mishra को राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मिली अहम जिम्मेदारी

जगन्नाथपुर गांव के पूर्व सरपंच विकास राय ने बताया कि घटना स्थल के पास से पुलिस एक पन्नी में रखा कंडोम एवं सिगरेट का पेकेट पुलिस ने बरामद किया हैं।

ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि कही लड़की का बलात्कार कर वहां किसी ने फेंक तो नहीं दिया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: पाकिस्तान की हार पर इरफान पठान का फूटा गुस्सा, पाक मीडिया को लताड़ा

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए एक ऐसी खबर के लिए जिसने...

फाल्गुन पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोगों में स्नान-दान और होलिका दहन का महात्म्य

Falgun Purnima 2026: सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पवित्र...

The Kerala Story 2 का टीज़र डिलीट होने की अफवाह पर मेकर्स का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है सच्चाई!

The Kerala Story 2 News: विवादों की आंच में तपकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें